कुछ तो हुआ है कुछ हो रहा है ( लॉकडाउन २.० ) छठां दिन
ऐसा हो तो रहा है ना 😀 परेशान मत होइये हम गाना नही गा रहें है पर हम ये जरूर सोच रहें है कि कैसे गाने हम लोगों की आजकल की इस लॉकडाउन की स्थिति में बिलकुल फ़िट बैठ रहें है । ☺️ अब आप माने चाहे ना मानें इस कोरोना और लॉकडाउन के चलते हम लोगों में थोडा बहुत बदलाव या यूँ कहें कि कुछ चेंज तो आया है । 🤓 बताते है कि क्या बदलाव या चेंज आया है । देखिये आप लोगों का तो हम नहीं जानते पर जैसा कि हमने पहले भी कई बार बताया है कि हम जरा आलसी टाइप के है तो कामधाम से दूरी होना तो लाज़िमी है ही । पर इस लॉकडाउन ने हमारी उस आलस को कहीं दूर भगा दिया है । अरे आलस तो छोड़िये जो हर समय कभी सिर में तो कभी कमर तो कभी पैर में दर्द होता था या कभी कुछ और होता रहता था अब सारी बीमारियों का नाम देने की ज़रूरत नहीं है ना । ☺️ वो सारे सिर दर्द ,कमर दर्द और बाक़ी छुटपुट बीमारियाँ आजकल कम सी क्या बिलकुल ग़ायब सी हो गई है । क्यों कि शायद उन हमारी बीमारियों को भी पता है कि अभी लॉकडाउन चल रहा है तो सभी को स्वस्थ रखने की ज़रूरत है ।😃 क्यूँ क्या हम ग़लत कह रहें है । नहीं ना । अब वही बात हो गई काम के ना काज के...