वेलेंटाइन डे और इन्द्र देव
आजकल वेलेंटाइन डे हर जगह छाया हुआ है । आख़िर हो भी क्यूँ ना फ़रवरी को प्यार का मौसम जो कहा जाता है । टी.वी. और रेडियो पर तो फ़रवरी महीने के शुरू होने के साथ ही विज्ञापन आने शुरू हो गये है और तो और मोबाइल फोन पर हर मिनट कोई ना कोई मैसेज आ रहा है कि वेलेंटाइन डे के लिये क्या करिये ,कहाँ घूमने जाइये या कहाँ खाना खाने जाइये । ना केवल इंडिया बल्कि विदेश घूमने जाने के भी खूब मैसेज आ रहे है । क्या जोमैटो क्या यात्रा या मेक माई ट्रिप सब कुछ ना कुछ ऑफ़र दे रहे है । और तो और ड्राईव यू जो कि ड्राइवर उपलब्ध कराती है वो भी वेलेंटाइन डे के लिये ऑफर और डिस्काउंट दे रही है । हर बाज़ार और दुकान लाल रंग के दिल के आकार के बने ग़ुब्बारों से सजी हुई है । ❤️ जहाँ पहले लोग वेलेंटाइन डे जानते ही नहीं थे वहीं अब तो हफ़्ते भर पहले से ही वेलेंटाइन डे की शुरूआत हो जाती है मसलन रोज़ डे ,चॉकलेट डे,टैडी डे ,हग डे वग़ैरह वग़ैरह और चौदह फ़रवरी को वेलेंटाइन डे । अब पहले तो वेलेंटाइन डे मनाने का उतना चलन नहीं था और ना ही ज़्यादा लोगों को पता था । पर पिछले पन्द्रह बीस सालों से वेलेंटाइन डे भी पूरे जोश से मनाया जाने ...