स्कूल रीयूनियन की ख़ुमारी
रीयूनियन का मतलब साल भर का रिचार्ज ये तो हमने अपनी पिछली पोस्ट में लिखा ही था । चलिये आज एक बार फिर से उन तीन दिनों की बात कुछ विस्तार से करते है । वैसे पोस्ट थोड़ी लम्बी हो गई है तो धैर्य से पढ़ें 😊 चालीस साल बाद पिछले साल जब हम लोग अपने शहर इलाहाबाद के अपने स्कूल गये थे और तभी ये सोचा गया कि कम से कम साल में एक बार हम सब ज़रूर मिला करेंगे । और ये भी तय हुआ था कि हर साल कोई नये शहर में हम लोग अपना रीयूनियन किया करेंगे । कयोकि रीयूनियन के बाद पूरा साल उस समय के फ़ोटो और वीडियो देखते देखते बीत जाता है और अगला रीयूनियन आ जाता है । 😊 पिछले साल के रीयूनियन की ख़ुमारी अभी उतरी भी ना थी कि इस साल के रीयूनियन का समय नज़दीक आ गया । महीनों प्लानिंग होती रही । कई प्रोग्राम बने और बिगड़े । कभी गोवा तो कभी जयपुर भी सोचा गया । पर बाद में दिल्ली में रखने का निश्चित हुआ ताकि सभी को आसानी रहे । फिर सबके एकसाथ रूकने का इंतज़ाम करना । और रूकने के लिये ऐसी जगह हम लोगों को चाहिये होती है जहॉं हम सब लड़कियाँ ( हँसने की ज़रूरत नहीं है उस दौरान हम सब बिलकुल स्कूल गर्ल बन जाती है ) बिना रोकटोक के ...