अरसे बाद मलाई और बेसन का फ़ेस पैक लगाया ( तेरहवाँ दिन )
अब तो धीरे धीरे कवैरंटाईन का समय और दिन बीत रहें है । पर फिर भी घर से बाहर तो जाना नहीं है । और ऐसे में अपनी स्किन की देखभाल भी तो ज़रूरी है । क्यों कि आजकल तो क्या ब्यूटी पार्लर और क्या अर्बन क्लैप ,सभी बंद है । अब पिछले कुछ सालों से जब से हमने फेशियल वग़ैरा करवाना शुरू किया तब से घर पर हमने अपनी स्किन के लिये कुछ भी करना छोड़ ही दिया था । कुछ आलस और कुछ लापरवाही । और जब से अर्बन क्लैप शुरू हुआ तब से तो और भी आराम हो गया कि ब्यूटीशियन घर पर ही आ जाती है । तो आराम के साथ साथ हम इसके आदी भी होते गये । और अपनी स्किन के लिये ख़ुद कुछ भी करना एक तरह से छोड़ ही दिया था । ☹️ पहले हम फेशियल वग़ैरा बहुत नियमित रूप से नहीं कराते थे बस जब कभी शादी ब्याह पड़ा तो ज़रूर करवा लेते थे । और तब हमारी पार्लर वाली हमेशा कहती थी कि मैडम आप फेशियल करवाया करिये । पर हम हमेशा मना कर देते थे । क्यों कि उस समय तक हम मलाई और बेसन को मिलाकर उसका पैक ही अपने चेहरे पर लगाया करते थे । और उसके रिज़ल्ट से हम ख़ुश भी थे । पर इधर कुछ सालों से जब से अर्बन क्लैप की होम सर्विस शुरू हुई तब से हमने फेशियल नियमित...