क्या आपने आमिर और खुदा के लिए फ़िल्म के गाने सुने है ?
और अगर नही सुने है तो आज यहाँ पर सुन लीजिये। इस आमिर फ़िल्म के गीतों मे सूफियाना अंदाज हमें तो बहुत पसंद आया है। और आशा है कि आपको भी पसंद आएगा। पसंद आए या ना आए बता जरुर दीजियेगा। :) पहले दो गाने आमिर फ़िल्म के है । दोनों ही गाने अलग अंदाज और मूड के है । पर जिंदगी की हकीकत के बहुत करीब है । बाद के दोनों गाने फ़िल्म खुदा के लिए के है । हमे जितनी फ़िल्म पसंद आई थी उतनी ही इसके गाने भी । Powered by eSnips.com आप सभी की शुभकामनाओं की वजह से पापा बिल्कुल ठीक है और इलाहाबाद मे है और हम भी कल इलाहाबाद जा रहे है । तो अगली पोस्ट हम इलाहाबाद से लिखेंगे ।