Posts

Pirates of grill

Image
दो दिन पहले हम इस रेस्टोरेंट में गये थे जो दिल्ली के राजौरी गार्डन में है । हालाँकि हम इस जगह पहली बार गये थे पर वहाँ का माहौल और खाना दोनों काफ़ी अच्छा था । जैसे ही अन्दर जाते है तो म्यूज़िक सुनाई देता जो थोड़ा तेज़ था क्यूँकि उसकी वजह से बात करने में दिक़्क़त हो रही थी। अगर म्यूज़िक थोड़ा हल्का होता तो बेहतर होता । वैसे ये रेस्टोरेंट बार बे कयू नेशन रेस्टोरेंट जैसा ही है । ख़ैर जैसे ही हम लोग बैठे तुरन्त ही वेटर आया और खाने की चॉयस पूछकर मतलब वेज और नॉन वेज ,वेटर ने फटाफट ग्रिल लाकर लगा दिया और मशरूम और सोया चॉप सकरूयर पर लगाने के साथ ही पनीर टिक्का , मकई के दाने, आलू की छोटी मगर करारी टिक्की सालसा सॉस के साथ और छोटे वेज कबाब सर्व कर दिया। वैसे नॉन वेज में भी बहुत सारे आॉपशन थे जैसे प्रॉन, सीक कबाब, फ़िश फ़िंगर ,चिकन और साथ में सभी वेज डिशज भी । :) और साथ में मॉकटेल भी सर्व की जाती है । ये स्टार्टर इतने होते है कि उसके बाद खाना खाने के लिए कुछ ज़्यादा जगह नहीं बचती है। :) ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्यूँकि ये हमारा ख़ुद का तजुरबा है । खाने के लिए कई तरह के सलाद ,पिनडी छोले , व...

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस

Image
सबसे पहले तो अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी को बधाई। यूँ तो हम सभी घर और बाहर की सभी ज़िम्मेदारियों को बख़ूबी निभाते है पर अगर हम लोगों के घर काम करने वाली जिन्हें हम househelp या मेड कहते है अगर वो ना हो तो कुछ भी सुचारू रूप से नहीं चल सकता है। हमारी अनिता और पार्वती जो चाहे सर्दी हो या गरमी हो बारिश हो ये दोनों सुबह सबेरे अपने समय पर ठीक साढ़े सात बजे हमारे घर की घनटी बजा देती है। कभी कभी तो हम इनकी घनटी की आवाज़ से ही जागते है , पर ये अपने समय की पक्की है। तो आज का ये ख़ास दिन हमारी अनिता और पार्वती के नाम ।

जापान और चीन यात्रा विवरण ( Hachiko the dog statue )

Image
कैट कैफ़े के बाद हम लोग ट्रेन से shibuya गए क्यूँकि जापान जाए और hachiko ना देखे ऐसा भला कैसे हो सकता है। आप में से अधिकतर लोगों को hachiko के बारे में पता होगा क्यूँकि रिचर्ड गेयर की मशहूर पिक्चर भी है जिसे उस समय तो क्या आज भी अगर देखे तो बहुत अच्छी लगती है। चलिए कोई बात नहीं अगर आपने पिक्चर नहीं देखी है तो हम बता देते है थोड़ा बहुत । दरअसल में ये एक ऐसे dog की कहानी है जो अपने मालिक को रोज़ shibuya स्टेशन के बाहर तक छोड़ने आता था क्यूँकि उसका मालिक ट्रेन से टोक्यो में नौकरी करने जाता था । और अपने मालिक के जाने के बाद डॉग वहीं एक पेड़ के नीचे बैठ कर शाम होने का इंतज़ार करता था । शाम को जब उसका मालिक ट्रेन से वापिस आता था तो दोनो घर चले जाते थे। ऐसे ही समय बीतता गया। एक दिन जब उसका मालिक shibuya स्टेशन से ट्रेन लेकर टोक्यो चला गया तो वो डॉग रोज़ की तरह पेड़ के नीचे बैठकर उसका इंतज़ार करने लगा। शाम हो गयी रात हो गयी अगला दिन हो गया पर उसका मालिक नहीं आया पर वो डॉग भी इतना वफ़ादार था की वो उसी पेड़ के नीचे नौ साल तक बैठकर अपने मालिक के आने का इंतज़ार करता रहा और एक दिन वो भी ये दुन...

जापान यात्रा विवरण ( Calico cat cafe )

Image
जापान में एक ख़ास बात है कि यहाँ पर कई तरह के कैफ़े जैसे कैट कैफ़े,owl कैफ़े,बर्ड कैफ़े होते है जहाँ जाकर आप इनके साथ समय बिताइए और इन्हें खिलाइए । तो ख़ैर हमने भी कालिको कैट कैफ़े देखने का मन बनाया और चूँकि ये शिनजुकु में ही था तो हम लोग पहुँच गए कैट कैफ़े। ये कैफ़े पाँचवी और छठी मंज़िल पर बना है तो हम लोग लिफ़्ट से छठी मंज़िल पहुँचे क्यूँकि इसी मंज़िल पर रिसेप्शन है। इस कैफ़े की एंट्री फ़ीस पाँच सौ yen है । जैसे ही टिकट लेकर हम लोग चले तभी काउंटर पर बैठी लड़की ने इशारा से बताया की जूते पहनकर अंदर नहीं जा सकते है । वहीं रिसेप्शन के सामने लॉकर बने हुए है जिसमें आप जूते चप्पल तक कर वहाँ की चप्पलें पहनकर अंदर जाते है । इतना ही नहीं मुख्य हॉल में प्रवेश के पहले साबुन से हाथ भी धोने पड़ते है ताकि बिल्लियों को कोई इन्फ़ेक्शन ना हो। और एक टैग भी दिया जाता है जिसे गले में पहनकर जाते है वैसे बिल्लियों को टैग पढ़ना नहीं आता है । :) जैसे ही हॉल में घुसते है तो एक बड़ा flat screen टीवी ,म्यूज़िक सिस्टम, खिलौने,प्यारे प्यारे बिस्तर जैसे टोकरी,कार्टन, तो कहीं स्टैंड सा बना हुआ है इन बिल्लियों क...

जापान यात्रा विवरण ( tokyo Imperial palace )

Image
अगले दिन हम लोगों ने इम्पीरीयल पैलेस घूमने का प्रोग्राम बनाया और इस पैलेस में भी जाने के दो रास्ते है एक तो इम्पीरीयल होटेल के बिलकुल सामने से इसका गेट और रास्ता है और जिस रास्ते से हम गए थे वो बिलकुल विपरीत दिशा में है । हम लोग मेट्रो से kudanshita स्टेशन पहुँच गए और चल दिए पैदल क्यूँकि पैलेस पास ही था । अभी स्टेशन से बाहर निकले ही थे कि बाँयी ओर देखने पा लगा की हम लोग पैलेस पहुँच गए क्यूँकि वहाँ एक गेट था तो हम लोग भी उस तरफ़ चल दिए पर थोड़ा अंदर जाने पर एक स्टेडीयम दिखा जहाँ पर किसी rock show की तैयारी चल रही थी और काफ़ी भीड़ थी । वहाँ पहुँच कर एक बार फिर लगा की हम लोग रास्ता भटक नए है तो एक लड़के से बड़ी मुश्किल से पूछ पाए की पैलेस का रास्ता कौन सा है।और फिर हम लोग चल दिए रास्ते में science museum पड़ा पर पैलेस का नामोनिशान नहीं दिख रहा था। पर रास्ता बहुत सुन्दर और हरियाली से भरपूर था। चलते चलते हम लोग मेन रोड पर पहुँच गए और सड़क के उस पार पैलेस का गेट दिख रहा था ये पैलेस जापान के राजा का महल है जहाँ आज भी वहाँ के राजा और उनका परिवार रहता है। इस पैलेस का सिर्फ़ ईस्ट गार...

जापान यात्रा विवरण ( shinjuku gyoen national garden टोक्यो )

Image
Meiji jingu shrine देखने के बाद हम लोगों ने gyoen national गार्डन देखने की सोची और चूँकि Meiji shrine के पास ही ये गार्डन है तो हम लोगों ने एक बार फिर वॉक करना शुरू किया पर एक बार फिर हम लोग रास्ता भटक गए जबकि GPS दिखा रहा था की गार्डन आस पास ही है । ख़ैर फिर हम लोग एक आदमी से रास्ता पूछ ही रहे थे और वो हमें रास्ता बता रहा था कि तभी पास से गुज़रती हुई एक लड़की ने हम लोगों की बात सुनकर कहा कि वो उस तरफ़ ही जा रही है और वो हम लोगों को गार्डन तक छोड़ देगी । एक अच्छी बात ये थी की वो लड़की जिसका नाम yuki था इंग्लिश बोलती और समझती थी और इस तरह उससे बात करते हुए हम लोग गार्डन पहुँच गए । :) हम लोगों ने sendagaya गेट से २०० yen का टिकट लेकर गार्डन में प्रवेश किया । यह गार्डन तक़रीबन साढ़े तीन किलो मीटर तक फैला हुआ है और इस गार्डन में चार अलग तरह के गार्डन देखे जा सकते है जैसे French formal garden, English landscape garden, Japanese traditional garden और Mother and child forest । इसके अलावा छोटे बड़े ponds और ब्रिजेज़ भी है। gyoen गार्डन में एक छोटी सी कॉफ़ी शॉप भी है जहाँ कुछ ...

जापान यात्रा विवरण ( Meiji Jingu Shrine)

Image
डेढ़ घंटे की बस यात्रा के बाद हम लोग अपने होटेल gracery पहुँचे । ये होटेल Godzilla head के लिए जाना जाता है। इस होटेल की आठवीं मंज़िल पर godzilla head बना हुआ है और ये सड़क से भी दिखाई देता है । होटेल में रुकने वाले terrace पर जाकर इसे देख सकते है और होटेल के कुछ कमरों से भी Godzilla head दिखाई देता है । ख़ैर हमने भी कुछ फ़ोटो खींची इस की । :) अगले दिन हम लोगों ने Meiji jingu shrine देखने की सोची और चूँकि आजकल GPS का ज़माना है और हमारे होटेल से इस shrine की दूरी महज़ डेढ़ दो कि.मी . दिख रही थी तो हम लोगों ने वॉक करना शुरू किया पर फिर हम लोग थोड़ा रास्ता भटक गए और भाषा की समस्या के कारण रास्ता ढूँढने में भी दिक़्क़त आ रही थी तो हम लोगों ने टैक्सी ली और Meiji shrine पहुँच गए। वैसे यहाँ जाने के लिए harajuku स्टेशन पर उतरना पड़ता है।और yoyogi स्टेशन से भी यहाँ पहुँचा जा सकता है। इस shrine के कई गेट है । Meiji shrine जो की shibuya में है वहाँ के राजा Meiji और रानी shoken को समर्पित है जैसे ही shrine के area में पहुँचते है सबसे पहले torii गेट आता है और इस तरह के torii गेट हर s...