Posts

लीजिये हम वापिस आ गए

Image
केक देखकर तो आप समझ ही गए होंगे की हम इतने दिनों तक क्यों गायब थे। वो क्या है ना कि इसी अक्तूबर को हमारी शादी के पच्चीस साल पूरे हुए है।

खिलाड़ी किस लिए खेलते है ?

खिलाड़ी किस लिए खेलते है देश के लिए ,अवार्ड के लिए,या अपने लिए ? जब से भारत ने twenty-२० विश्व कप जीता है और जब से इस यंग टीम इंडिया पर इनामों की बौछार हुई है लगता है सारे देश के हर खिलाड़ी को वो चाहे कोई भी खेल खेलता हो उन्हें कुछ परेशानी सी होने लगी है। अब वो चाहे हॉकी की टीम हो या चाहे शतरंज के विश्व चैम्पियन हो या चाहे billiards के विश्व चैम्पियन हो और चाहे गोल्फ के चैम्पियन हो। हर किसी को लग रहा है कि उनके साथ राज्य सरकारों ने और लोगों ने वैसा व्यवहार नही किया जैसा कि टीम इंडिया के साथ किया है।वैसे एक तरह से उनका रोष सही भी है क्यूंकि भला कितने लोग जानते है कि जीव मिल्खा सिंह गोल्फ खेलते है या पंकज आडवाणी billiards खेलते है। क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसे ना केवल लड़के और आदमी ही देखते -सुनते है बल्कि बच्चे महिलाएं और ये कहना अतिशयोक्ति नही होगी कि हर कोई देखता है और सुनता है। क्रिकेट के लिए लोगों मे एक जुनून सा है। जिससे हम सब बड़ी ही अच्छी तरह से वाकिफ है।ऐसा नही है कि क्रिकेट के प्रति लोगों का झुकाव अभी हुआ है बल्कि आज से क्या जब से याद है देश मे क्रिकेट के प्रति लोग पागल ही र...

पारदर्शी मेढक

भाई इसे कहते है विज्ञान की तरक्की। क्या कभी किसी ने सपने मे भी सोचा था की कभी पारदर्शी मेढक भी होगा। हम तो हमेशा से मोटी खाल वाला भूरा -हरा सा मेढक देखते आये है। पर आज के समय मे कुछ भी असंभव नही है फिर भला पारदर्शी मेढक होना भी कहॉ असंभव है।जो दुनिया मे कोई सोच नही सकता उसे जापानियों ने कर दिखाया। पारदर्शी मेढक बनाने जैसा अनूठा कारनामा जापान के शोध कर्ता मसयुकी सुमिदा (masayuki sumida) ने कर दिया है। और ऐसे पारदर्शी मेढक क्यों बनाए तो इसके लिए उनका कहना है की जो विद्यार्थी जीव विज्ञान पढते है और जिन्हे जीवों मे विभिन्न ओर्गंस को समझने के लिए मेढक का dissection करना पड़ता है क्यूंकि स्कूल मे dissection की शरुआत मेढक और केंचुए से ही कराई जाती है । अब कम से कम जापान मे मेढक को चीर-फाड़ करने की जरुरत नही है क्यूंकि अब उसकी ऊपर की खाल इतनी पतली है की अगर उसे लाइट के सामने रखे तो उसके शरीर के सारे ओर्गंस देखे जा सकते है। और ये भी देखा जा सकता है की किस तरह के बदलाव इन tadpoles मे आते है जब ये मेढक बनते है। जिससे मेढक के ओर्गंस को समझना भी आसान और शायद कुछ हद तक दिलचस्प भी हो...

कुछ और गोवा के गणेश चतुर्थी की तसवीरें

Image
आज हम कुछ और गणेश चतुर्थी की फोटो लगा रहे है ।जो गोवा मे अलग-अलग जगहों पर और कुछ अलग सी चीजों को इस्तेमाल करके बनाया गया है। इनमे गणेश जी के विभिन्न रुप दिखते है । और साथ ही हर मूर्ति मे कुछ नया सा है । यहां घरों मे रखे जाने वाले तथा पंडालों मे स्थापित गणेश की प्रतिमा और सजावट के लिए प्रतियोगिता रखी जाती है । भाई हमने तो इतने विविध रुपी गणेश पहले कभी नही देखे थे , हो सकता है आप लोगों ने देखे हो पर फिर भी हम इन्हें आप लोगों के लिए प्रस्तुत कर रहे है । और हाँ किसी भी फोटो को अगर आप बडे साइज मे देखना चाहते है तो उस फोटो पर क्लिक कर दीजियेगा । इस पहली फोटो मे गणेश जी के साथ ही अन्य भगवानों को भी दिखाया गया है । और इसे पंजिम के पुलिस स्टेशन मे रखा गया था । यहां गोवा के सभी पुलिस स्टेशन के बीच सबसे सुन्दर मूर्ति की प्रतियोगिता भी होती है । ये मूर्ति पंजिम के ही एक पंडाल की है जिसमे साई बाबा को दिखाया गया है । इस मूर्ति मे गणेश ज...

वाह इसे कहते है चक दे इंडिया

कल के twenty-२० मैच मे यंग टीम इंडिया ने चक दे इंडिया को सही अर्थों साबित कर दिया है और पुरे देश-विदेश मे सिर्फ चक दे इंडिया ही सुनाई दे रहा है। क्या जीत थी .उफ़ इतनी रोमांचक कि हर बॉल पर लगता की अब गए की तब गए।पर आख़िर मे टीम मे नए आये जोगिंदर ने विकेट लेकर भारत का विश्व चैम्पियन बनने का सपना साकार कर दिया। चौबीस साल लग गए विश्व चैम्पियन बनने मे । इधर इंडिया बना विश्व चैम्पियन और उधर पूरा देश पटाखों की आवाज से गूँज गया। बी . सी . सी . आई . ने इन खिलाड़ियों को १२ करोड़ का इनाम देने की घोषणा कर दी है । और ये टीम इनाम की हकदार भी है । युवराज को स्पोर्ट्स कार और एक करोड़ का इनाम भी दिया जाएगा । क्या बात है बल्ले - बल्ले । धोनी की कप्तानी मे टीम इंडिया ने तो कमाल ही कर दिया । पहली कप्तानी मे विश्व कप जीतना किसी कमाल से कम तो है ही नही । इस बार तो जितनी टीम की तारीफ की जाये वो कम है । और धोनी ने जीतने के बाद भी जैसा संतुलन बनाए रखा वो काबिले तारीफ है । और जैसा धोनी ने कहा की वो हमे...

प्रशांत बन गए इंडियन आइडल

कल रात दार्जिलिंग के प्रशांत ने शिलोंग के अमित पाल को एस.एम.एस.के जरिये होने वाली वोटों की गिनती मे पीछे छोड़ दिया और सिपोय प्रशांत बन गए तीसरे इंडियन आइडल। सात करोड़ वोट बाप रे ऐसा लगता है की लोग सारे काम-धंधे छोड़ कर सिर्फ एस.एम.एस ही करने मे लगे थे। जहाँ तक हमे याद है इतने ज्यादा वोट तो हिंदुस्तान की जनता ने ताज महल के लिए भी नही किया था।यहां देश से बड़ा राज्य हो गया लगता है क्यूंकि जिस तरह से दार्जिलिंग और शिलोंग के लोगों ने वोट किया है ये सात करोड़ वोट यही सच्चाई बताते है। पर ज़ी के शो सा.रे.गा.मा.पा. के विश्व युद्ध से छत्तीसगढ़ की सुमेधा शो से बाहर हो गयी इसलिये नही की वो खराब गाती थी ( वो सबसे अच्छा गाती थी) बल्कि इसलिये बाहर हो गयी क्यूंकि उन्हें छत्तीसगढ़ से वोट नही मिले और जैसा की उनके पिता ने कहा की छत्तीसगढ़ मे ६५ जगहों पर ज़ी टी.वी.नही आता है और लोग नही जानते है की ज़ी पर ऐसा कोई शो हो रहा है। हारने या जीतने पर लोग देश की जनता का नही अपने प्रदेश की जनता को ही श्रेय देते है। पर कोई ये तो बताये की आख़िर वो टॉप फाइव तक कैसे पहुंची ? वैसे एस.एम.एस करने की जैसी दीवा...

गोवा मे गणेश चतुर्थी

Image
उत्तर भारत में तो हरतालिका तीज मनाई जाती है जिसका जिक्र ज्ञानदत्त जी ने अपनी पोस्ट मे किया था।और हम भी तीज करते है और इस दिन गुझिया ,मालपुआ वगैरा बनाते है और पतिदेव का खर्चा भी करवाते है। वैसे दिल्ली वगैरा मे खोया मिलने मे दिक्कत नही होती है पर यहां गणेश चतुर्थी की वजह से खोया मिलना जरा मुश्किल होता है। जहाँ उत्तर भारत मे महिलाएं तीज की खरीददारी मे व्यस्त थी वहीँ यहां गोवा मे लोग गणेश चतुर्थी की तैयारी मे लगे हुए थे।क्यूंकि गणेश चतुर्थी यहां का बड़ा त्यौहार माना जाता है।ज्यादातर लोग अपने घरों मे भी गणेश की स्थापना करते है। आप कहीँ भी जाएँ हर तरफ भीड़ क्या सब्जी मंडी क्या कपडे की दुकाने। बाजार मे हर तरफ रौनक दिख रही थी। और मिठाई की दुकानों मे तरह - तरह के लड्डू , मोदक बिक रहे थे । यहां पर गणेश चतुर्थी डेढ़ दिन से लेकर ग्यारह दिन तक मनाई जाती है । जो लोग घर मे गणपति की स्थापना करते है वो या तो डेढ़ दिन या पांच दिन मे मूर्ति का विसर्जन कर देते है। पर सार्वजनिक स्थलों पर होने वाली पूजा आम तौर पर नौ या ग्यारह दिन तक चलती है।वैसे margaon मे ज्यादा कैथो...