Friday, April 20, 2007
आज सुबह जब हमने न्यूज़ देखने के लिए आज तक चलाया तो उस पर और अन्य चेन्नलों पर ब्रेकिंग न्यूज़ मे यही खबर दिखायी जा रही है की जान्हवी ने अभिषेक पर क्या -क्या आरोप लगाए है । और आज तक तो जैसा वो दावा करता है कि वो सबसे आगे रहता है तो बस उस चैनल पर सिर्फ यही खबर पिछले एक घंटे से दिखायी जा रही है। अभी तक तो शादी की खबरें दिखा-दिखा कर परेशान किये हुए थे उस पर ये खबर। और जान्हवी से बात करना और दुनिया भर के बकवास सवाल पूछना , आख़िर ये लोग ये क्यों नही समझते कि आज कल लोग कई बार मीडिया के द्वारा मशहूर होना चाहते है और ये जान्हवी प्रकरण उसी का सबूत है। आज का पूरा दिन तब तक सिर्फ इसी खबर को दिखायेंगे जब तक कि शादी ना शुरू है जाये।
अभी तो अमर सिंह और अमिताभ से भी ये सवाल पूछेंगे कि जान्हवी के बयान मे कितनी सच्चाई है ?
क्या वाकई मे अभिषेक ने उससे शादी का वादा किया था ?
अरे भाई जब पुलिस ने ही उसकी रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया तो फिर इतना बढावा किस लिए? आज तक ने तो जैसे एश्वर्या की तारीफ़ का ठेका ही उठा लिया है माना कि वो सुन्दर है , जिस दिन से शादी तै हुई है रोज कम से कम आधे घंटा तारीफ़ करने मे बिताते है।
खैर हम कर भी क्या सकते है ज्यादा से ज्यादा न्यूज़ नही देखेंगे ,यही ना। क्यूंकि आज का दिन तो सारे चैनल इसी शादी मे व्यस्त रहेंगे ।
Labels: ख़बरों की खबर
1 Comment:
-
- अभय तिवारी said...
April 21, 2007 at 9:13 AMसही सोच है आपकी..





