दास्तानें दर्दे ए दाँत
कुछ दिन से हमारे दाँत में दर्द हो रहा था । अब दर्द भी मेरा ही बुलाया हुआ है । अरे जल्दी मत करिये बताते है बताते है । 🙂 दरअसल कुछ दिन पहले हम लाई ( मुरमुरा ) और भुना चना बड़े मज़े से खा रहे थे तभी लगा कि एक दाँत में कुछ अटका हुआ है और जब टूथपिक से निकाला तो चने के टुकड़े के साथ कुछ सफ़ेद टुकड़ा सा निकला तो उस पर हमने ध्यान नहीं दिया पर जब दाँत में खाना फँसना शुरू हुआ तब पता चला कि दाँत में से एक छोटा सा टुकड़ा निकल गया है । बस फिर और कोई चारा नहीं था सिवाय दाँत के डाक्टर के पास जाने के । तो हम गये भी और डाक्टर ने देख कर सबसे पहले पूछा कि आपने क्या खाया जो आपका दाँत टूट गया और जैसे ही हमने कहा कि चना खाया था तो डाक्टर के चेहरे पर भी मुस्कराहट आ गई बस ग़नीमत ये रही कि उसने ये नहीं कहा कि क्या आप लोहे के चने खा रही थीं जो दाँत टूट गया । 😁 खैर चैकअप और एक्सरे के बाद डाक्टर ने रूट कनाल ट्रीटमेंट के लिये कहा । अब पहले वाला ज़माना तो है नहीं कि दाँत में दर्द हुआ और दाँत निकाल दिया । दर्द और दाँत दोनों से छुटकारा । 😃 पर अब तो डाक्टर दाँत उखाड़ने की बजाय दाँत बचाने की पूरी कोशिश कर...