Posts

Showing posts with the label travel

जापान यात्रा विवरण

Image
इस साल हम लोग मई में जापान और चीन घूमने गए थे तो सोचा वहाँ के अपने अनुभव आप लोगों के साथ बाटूँ । तो पहले हम जापान की बातों को साझा करेंगे । वैसे जापान जाने से पहले हम ने कुछ जापानी शब्द जो आम बोलचाल की भाषा में इस्तेमाल होते है उन्हें सीखा भी जैसे थैंक यू को जापानी में arigato कहते है और हेलो को konnichiwa और सॉरी को gomennasai और ऐसे ही कुछ और शब्द ,जिससे एक बिलकुल ही नए देश जहाँ की भाषा ना हम समझते है और ना वो लोग हमारी भाषा ,ताकि वहाँ ज़्यादा परेशानी ना हो , हालाँकि कुछ लोग इंग्लिश समझ जाते है पर उसके लिए बहुत ही धीरे धीरे एक एक शब्द को बोलना पड़ता है । :)   (ये फ़ोटो प्लेन से ली है ) वैसे जापानी लोग बहुत ही ख़ुशदिल,मददगार होते है अगर उनसे कहीं का पता या रास्ता पूछिए तो अगर जगह आस पास है तो वो वहाँ तक आपके साथ चलकर दिखाते है पर जो लोग सिर्फ़ जापानी समझते है उनके साथ कभी कभी उनको अपनी बात समझने में दिक़्क़त आती थी ।वैसे कुछ दुकानदार इंग्लिश समझ लेते है और कहीं का भी रास्ता या पता किसी दुकानदार से पूछना ही बेहतर होता है । (टोक्यो airport) टोक्यो airport से टोक्यो शहर त...