Posts

Showing posts with the label न्यूज़

घर को भी अब लिफ्ट करा ले ...

आपने अदनान सामी का वो गाना तो सुना ही है जिसमे वो मुझको भी तू लिफ्ट करा दे गाते थे । खैर अदनान के गाये गाने को अब बदले हुए अंदाज मे कहा जा सकता है । माने मुझको भी तू लिफ्ट करा दे की जगह घर को भी अब लिफ्ट करा ले कह सकते है । कैसे वो ऐसे कि २-३ दिन पहले न्यूज़ फ्लैश देखा था कि लिफ्ट हुआ बंगला पर न्यूज़ पूरी नही देखी थी । कल अखबार मे ये ख़बर देखी और बरबस अदनान सामी का गाना याद आ गया । तो ख़बर ये है कि सतन पाल जो कि हरियाणा पुलिस मे हेड कांस्टेबल है उनके दोमंजिला घर को ११.३ फीट जमीन से ऊपर लिफ्ट कर दिया गया है और ये काम सिर्फ़ ३५-४० दिन मे पूरा किया गया है । किसने और कैसे किया है इसके लिए पढिये । सीमा जी और ज्ञान जी की टिप्पणी पढने के बाद हमने सोचा की जब लिंक नही खुल रहा है तो हम ही पूरी ख़बर लिख देते है । :) गुडगाँव के सतन पाल जी ने अपना घर १० साल पहले बनवाया था और पिछले १० सालों मे सड़क निर्माण की वजह से उनके घर का लेवल नीचा होता गया जबकि सड़क का लेवल ऊपर उठता गया जिससे उनके घर मे जब तब पानी भर जाता ...

आजादी के अवसर पर आज तक चैनल का ऑफर एक के साथ एक साल फ्री

Image
आजादी के इकसठवें साल पर आज तक का ऑफर एक साल के साथ एक साल फ्री। :) यकीन न आए तो जरा इन दो फोटो को देखें । इन दोनों फोटो मे राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के राष्ट्र के नाम पर दिए गए संदेश की समीक्षा की जा रही थी। आज तक जिसे हमेशा नंबर वन चैनल का खिताब मिलता है उससे कम से कम ये उम्मीद तो नही की जा सकती है।और ये न्यूज़ काफ़ी देर तक दिखाई गई थी। अफ़सोस सबसे तेज हिन्दी चैनल का ये हाल है। :(