Posts

Showing posts with the label #दिल्ली #कोरोना #कवैरंटाईन #अनलॉक #बाथरूम #क्लीनर #वाइपर #ब्रश #

मिलिये हमारे एक और नये हैल्पर से ( अनलॉक २.० ) तीसरा दिन

अब आप भी सोचेंगे कि क्या एक और नया हैल्पर । जी हाँ । अब क्या करें । आत्म निर्भर जो बनना है । 😃 और अब जब सब काम हम लोगों को ख़ुद ही करना है तो कोई ना कोई जुगाड़ तो करना ही पड़ेगा । अब पहले तो सफाई वाला आता था और बाथरूम वग़ैरा साफ़ कर जाता था । पर इस कोरोना के चक्कर में उसका आना भी बंद हो गया । ☹️ खैर चलिये बताते है अपने नये हैल्पर के बारे में । ये है बाथरूम क्लीनर । अब वैसे अभी तक तो हम ब्रश ,झाड़ू और वाइपर से बाथरूम का फ़्लोर और टाइल साफ़ करते थे । पर इस नये क्लीनर से हमें इतनी सारी चीज़ों की ज़रूरत नहीं पड़ेगी । ये अकेला ही सब साफ़ कर देगा । ये बैटरी से चलता है और इसे रिचार्ज भी करना पड़ता है । वैसे हम इसे बाथरूम में ही रिचार्ज करते है । वो क्या है ना कि हम थोडा .... । 🤓