Posts

Showing posts with the label #दिल्ली #कोरोना #लॉकडाउन #बारिश #पतझड़ #प्रदूषण #पेड़पौधे #हरियाली #

पेड़ पौधों पर भी असर हुआ

जब से लॉकडाउन शुरू हुआ तब थोड़े समय बाद ही प्रकृति में बहुत सारे बदलाव दिखने लगे थे । जैसे नदियाँ और वातावरण स्वच्छ हो गया था । प्रदूषण एकदम ख़त्म हो गया था ।आसमान का नीला रंग साफ़ और सुंदर दिखने लगा था । और इन सबका असर पेड़ पौधों पर ना पड़े । ऐसा कैसे हो सकता है । अभी दो तीन दिन पहले यूँ ही बालकनी से बाहर देखते हुये जब इतने हरे भरे पेड़ देखे तो रहा नहीं गया और हमने फोटो खींच ली । इतने स्वस्थ और साफ़ और हरे पेड़ और बिलकुल चमकती हुई पत्तियाँ देखकर मन ख़ुश हो गया । वरना मार्च में कुछ तो पतझड़ के कारण और ज़्यादा प्रदूषण के कारण पेड़ पौधे बिलकुल बेजान से लगते थे । वैसे इसमें बारिश , कोरोना और लॉकडाउन का भी असर है वरना तो दिन भर चलने वाली गाड़ियों के प्रदूषण के कारण भी पेड़ पौधों पर ख़ासा बुरा असर पड़ता है । अब यूँ तो लोग और गाड़ियाँ वग़ैरा चलने लगी है पर फिर भी अभी सब कुछ बिलकुल पहले जैसा नहीं हुआ है । मतलब कि अभी भी लोग कम ही निकलते है । अभी तो फिलहाल सब कुछ हरा भरा है पर जब सब कुछ पहले जैसा हो जायेगा तब देखना पड़ेगा कि ये हरियाली कितनी रहती है । यहाँ हम एक २२ मार्च की और...