सेल ही सेल की बहार
आजकल तो हर बाज़ार और दुकान में सेल का बोर्ड दिखाई दे रहा है । वैसे भी जुलाई और फ़रवरी के महीनों में सेल लगती ही थी या दिवाली के समय सेल लगती थी । पर आजकल तो तो हर तीज त्योहार पर सेल लगना लाज़मी है । ऑनलाइन शॉपिंग में तो हमेशा ही सेल लगी रहती है चाहे मिनतरा हो या अमेजॉन हो या जबॉंग हो,फिलपकारट हो , हर तरफ़ सेल ही सेल । वैसे ऑनलाइन में तो किसी ना किसी रूप में सारे साल सेल लगी रहती है । कल हम वसंत कुंज मॉल गये थे वहाँ तो हर शॉप पर सेल का बड़ा सा बोर्ड लगा है । ज़्यादातर जगह अपटू ५०% छूट तो कहीं कहीं ७०% तक की छूट के बोर्ड लगे हुये है । और हर शॉप पर खूब भीड़ फिर वो चाहे ओनली हो या एच एंड एम हो या लाइफ़स्टाइल हो या ज़ारा हो या कोई और हो । ना केवल कपड़े , जूते, पर्स पर बल्कि इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर भी ज़बरदस्त सेल लगती है । और अब तो ज्वैलरी में भी जैसे तनिष्क ,कल्यान ज्वैलरस भी कुछ ना कुछ ऑफ़र देते रहते है । सेल के दौरान दोपहर में मतलब दो-तीन बजे तक तो थोड़ी कम भीड़ भांड होती है पर जैसे जैसे शाम होने लगती है वैसे वैसे लोगों का मेला सा लग जाता है । दोपहर के समय तो कपड़े देखना और ट्राई ...