स्वतन्त्रता दिवस कुछ अलग सा
आप सभी को स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें । वैसे इस बार बाक़ी त्योहारों की तरह ही स्वतन्त्रता दिवस भी कुछ अलग सा ही मनाया गया । कारण वही कोरोना । हर साल हम लोग अपनी सोसाइटी में करीब दस बजे के आस पास स्वतन्त्रता दिवस मनाने के लिये इकट्ठा होते थे । छोटे बच्चे सफ़ेद कुर्ता पैजामा और तिरंगें रंग का का दुपट्टा ओढ़ कर आते थे । हम सब महिलायें और पुरूष भी तैयार होकर झंडा रोहण के लिये जमा होते थे । और जब तक सारे लोग आते तब तक गप्पें और एक दूसरे से मिलना जुलना चलता रहता था । झंडा फहराने के लिये सब बच्चों को इकट्ठा किया जाता और सारे बच्चे और कोई एक बड़ा उनके साथ मिलकर झंडा फहराता था । और फिर बडे और बच्चे मिलकर राष्ट्रीय गान गाते थे । बहुत सारी फोटो खींचीं जाती । और उसके बाद पैकेट में लडडू और समोसा सबको दिया जाता था । जिसे हम लोग लेकर वहीं बग़ीचे में कुर्सी डालकर खाते और थोड़ी देर बातें करते थे । हर एक का अलग ग्रुप था । बच्चे अलग दौड़ भाग करते और खेलते । सारे जेंटस एक तरफ़ गुट बना कर पॉलिटिक्स डिस्कस करते थे । एक अलग ही उत्सव का माहौल होता था । और आधा पौना घंटा बिताकर सब ल...