सारे टी.वी चैनल के मुताबिक आज देश की सबसे बड़ी खबर संजय दत्त की शादी है। आज सुबह से सारे टी.वी.चैनल संजय दत्त की शादी की खबर से भरे पड़े है।कि संजय दत्त और मान्यता की शादी हिंदू रीति-रिवाज से आज हो रही है जबकि गोवा मे अभी हाल ही मे उनकी कोर्ट मैरेज हो चुकी है।सुबह से चैनल वाले लगे है कि क्या संजय कि बहनें शादी मे शामिल होंगी या नही ।कोई चैनल कहता कि संजय ने शादी का निमंत्रण अपनी बहनों को दिया है तो कोई कहता है कि निमंत्रण नही दिया है। कभी कहते है कि प्रिया दत्त ने इस शादी पर कुछ भी कहने से इनकार किया तो कभी कहते है कि संजय ने अपनी बहनों को शादी मे नही बुलाया है। बहनों को अपने भाई की शादी मे शिरकत करनी चाहिऐ क्यूंकि जब उसके बुरे वक्त मे साथ दिया है तो अच्छे वक्त मे भी साथ देना ही चाहिऐ । और ख़ुशी का हकदार तो हर कोई होता है।
संजय दत्त की शादी हो रही है तो एक चैनल ने तो बनारस के एक पंडित जी से ही पूछना शुरू कर दिया की उसकी ये शादी सफल होगी या नही और पंडित जी बेचारे बार-बार यही कहते रहे की आज चूँकि बसंत पंचमी है तो आज का दिन शादी के लिए बहुत शुभ है।अब शादी चलती है या नही इस के लिए भी सब परेशान है।
वैसे शादी के मामले मे संजय दत्त की किस्मत उन्हें धोखा देती रही है। पहले ऋचा शर्मा से शादी जिसका कि बहुत ही दुखदाई अंत रहा । फिर रेहा पिल्लै से शादी जो ज्यादा दिनों तक नही चली और अब मान्यता से शादी।चलो भाई हम तो यही कामना करते है कि संजय कि ये शादी सफल हो।
Monday, February 11, 2008
संजय की शादी (देश की सबसे बड़ी खबर)
Posted by mamta at 1:22 PM
Labels: film, sanjay dutt, ख़बरों की खबर, फिल्म, शादी, संजय दत्त, सामाजिक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)







4 comments:
वाकई यार ये हमारे न्यूज़ चैनल तो अब बकवास चैनल बनकर रह गए हैं।
मुझे नहीं मालूम आपके नाम के साथ टीवी क्यों जुड़ा हुआ है लेकिन आप टीवी के बारे में लिखा करें. इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए एक मीडिया सेंटर बनाने पर काम कर रहा हूं.
शादी किसी की भी हो जी, खुशी की बात है। दुख दर्द तो आगे होंगे। :-)
शादी की सफलता के लिये मात्र अपनी शुभकामनायें प्रेषित कर सकता हूँ.
Post a Comment