अब साइकिल और स्कूटर सीखने का किस्सा तो हम ने एक जमाने पहले ही आप लोगों को बता दिया था पर कार का किस्सा बताना रह गया था ।तो सोचा आज आप लोगों को अपने कार चलाने के सीखने का अनुभव भी बता दिया जाए । अब वो क्या है ना चूँकि मायके मे हम सबसे छोटे थे इसलिए कार सीखने का नंबर आते-आते हमारी शादी हो गई थी । :)
आप यही सोच रहे है ना कि तीन दिन मे कार चलाना सीखा तो कौन सा बड़ा तीर मार लिया। अरे भई हम जानते है कि आप लोगों ने एक घंटे या एक दिन मे कार चलाना सीखा होगा । :)
दिसम्बर ८९ की बात है उस समय बेटे छोटे थे और हम इलाहाबाद गए हुए थे और हमारी बाकी जिज्जी भी इलाहाबाद आई हुई थी । एक दिन शाम को हम सब चाय पी रहे थे और बातें हो रही थी तभी हमें कार चलाना सीखने का भूत चढ़ गया ।तो भइया बोले की कार चलाना तो बहुत आसान है । बस गियर लगाना आना चाहिए । और कार चलाते समय बिल्कुल भी डरना नही चाहिए । फ़िर भइया ने घर मे खड़ी कार मे ही गियर लगाना सिखाया ।क्योंकि तब ambassador मे हैंड गियर होता था । ४-५ बार गियर लगाने की प्रैक्टिस करने के बाद ड्राईवर मुन्ना लाल को बुलाया गया और हम चल दिए कार सीखने के लिए ।
घर से तो मुन्ना लाल ही एमबैसडर कार लेकर चला और संगम के पहले बायीं ओर की सड़क जो आगे जाकर संगम पर ही मिलती थी (नाम भूल रहे है )और जिस पर उस ज़माने मे ट्रैफिक काफ़ी कम रहता था । वहां ले जाकर ड्राईवर ने एक बार फ़िर हमें गियर लगाना सिखाया और बताया कि कैसे क्लच को धीरे-धीरे छोड़ते हुए कार को आगे बढ़ाना है । पर जैसा की नौसिखिये चालक के साथ होता है वही हमारे साथ भी हुआ । जैसे ही first गियर लगाते और क्लच छोड़ते की बस कार वही घच करके झटके के साथ रुक जाती । :)
खैर २-४ बार के बाद समझ मे आया कि कैसे क्लच छोड़ते हुए एक्सीलेटर से स्पीड करते हुए कार आगे बढ़ाना है ।बस एक बार जब कार चल पड़ी तब तो कोई दिक्कत ही नही आई थी ।वैसे एम्बेसडर जैसी भारी-भरकम कार मे सीखने का ये फायदा हुआ कि एम्बेसडर चलाने के बाद सभी कार हल्की लगती थी । कार सीखने मे अगर एक बार first गियर मे कार चला ली बिना झटका दिए तो समझ लीजिये कि आपको कार चलाना आ गया । क्योंकि सबसे मुश्किल काम यही है । ग़लत तो नही कह रहे है ना । :)
उस दिन करीब एक घंटे तक कार चलाने के बाद घर लौटने मे फ़िर से ड्राइवर ने ही कार चलाई क्योंकि वहां पर जो चौराहा पड़ता है उस पर बड़ी भीड़ हुआ करती थी जिसमे रिक्शा ,साइकिल,कार,पैदल और गाय भैंस सभी होते थे । और पहले दिन तो डर भी लग रहा था । अगले दिन फ़िर से शाम को ड्राईवर के साथ हम कार लेकर संगम की ओर चल पड़े और इस बार हमारी भांजी भी कार मे हमारे साथ थी । और एक घंटे वहां कार चलाने के बाद जब लौटने लगे तो हमने ड्राईवर को बोला की अब घर चलना है इस लिए अब तुम चलाओ । तो ड्राईवर बोला दीदी आप ही चलाइये । बस धीरे-धीरे चलाइयेगा और चौराहे पर हार्न जरुर बजाइयेगा । खैर उस दिन डरते-डरते संगम से घर तक कार चलाकर जो आए तो धड़का खुल गया अरे मतलब डर निकल गया । :)
और घर मे घुसते ही भांजी ने सबको जोर-जोर से बताया कि आज तो मौसी ही कार चलाकर घर लायी है । तीसरे दिन जब चले तो पीछे बैठने वाली सवारी मे इजाफा हो गया माने हमारी भांजी के साथ-साथ हमारे बेटे भी चल दिए हमारे साथ । दो दिन चलाने के बाद तो इतना कार चलाना आगया था कि उस दिन घर से भी हम ही कार चलाकर ले गए फ़िर वहां एक घंटा कार चलाई और वापिस घर हम ही चला कर आए और बस सीख गए कार चलाना ।
और उसके बाद दिल्ली मे पतिदेव ने खूब कार चलाने की प्रैक्टिस करवाई । जहाँ भी जाना होता था वो हमसे ही कार चलवाते थे । उस समय हम लोगों के पास फिएट कार थी ।और हमारी एक ननद पश्चिम विहार मे रहती थी और तकरीबन हर हफ्ते एक बार हम लोग उनके यहां जाते थे तो g.k. से पश्चिम विहार तक हम कार चलाते थे जिसका नतीजा ये हुआ कि हम कार चलाने मे पक्के हो गए ।
बाद मे जब दोनों बेटे स्कूल जाने लगे थे तब ये कार चलाना असली मे काम आया था क्योंकि दोनों बेटों का स्कूल के भारी-भारी बैग के साथ पैदल चलना मुश्किल होता था ना (वैसे स्कूल बहुत पास था, E.O.K.मे ) । :)
Tuesday, March 31, 2009
कार चलाना सीखा वो भी तीन दिन मे .....
Posted by mamta at 8:00 AM 14 comments Links to this post
Labels: allahabad, ambassador car, delhi, E.O.K.पश्चिम विहार, fiat, फियट, संगम
Monday, March 30, 2009
कभी गिनती से जामुन खरीदा है .....
आपको गिनती से जामुन खरीदने का अनुभव हुआ है कि नही हम नही जानते है पर हमें जरुर अनुभव हुआ है । गिनती से जामुन खरीदने का अनुभव हमें हुआ है और वो भी गोवा में । कल की ही बात है हम सब्जी मंडी गए थे और वहां जामुन देख कर जब बेचने वाली से पूछा कैसे दिया ? तो बोली की ४० रूपये मे १०० ।
तो हमने कहा कि किलो मे कैसे ?
तो वो बोली किलो नही ,४० रूपये मे १०० ।
हमने कहा कि इतनी गिनती करोगी तो मुस्काराते हुए सर हिलाकर बोली हाँ ।
और जब हमने कहा कि गड़बड़ तो नही करोगी तो बोली नही ।
और हमारे कहने पर की ठीक है दे दो तो उसने जामुन गिनना शुरू किया और २-३ मिनट मे जामुन से भरा पैकेट हमारे हाथ मे था । :)
कहना पड़ेगा कि बड़े ही एक्सपर्ट अंदाज मे फटाफट गिनती करती है ये जामुन बेचने वाली ।
पहले जामुन कभी गिनती करके नही खरीदा । बनारस ,इलाहाबाद और दिल्ली मे तो दरवाजे पर (घर )जामुन वाला सिर पर टोकरी लिए आता था । बनारस (६०-७० मे ) मे तो जामुन वाले एक स्टैंड सा भी साथ लेकर चलते थे जिसपर वो जामुन की टोकरी रखते थे । और फ़िर जामुन को तौल कर मिटटी की हंडिया मे जामुन और नमक -मसाला मिलाकर झोरता (हिलाता ) था और दोने मे देता था और उस को खाने मे बड़ा ही मजा आता था ।और कोई -कोई जामुन वाले २-३ अलग-अलग माप के लकड़ी का डिब्बा सा भी रखते थे और जितनी की जामुन लेनी हो उसी माप के डिब्बे मे जामुन डालकर नमक लगाकर झोरते थे और फ़िर दोने मे देते थे ।
और दिल्ली मे तो इंडिया गेट के आस-पास थोडी-थोडी दूर पर जामुन बेचते हुए लोग दिखाई देते है । और कई बार तो पेड़ के नीचे चादर फैलाए हुए भी दिखाई देते है क्योंकि बारिश के मौसम मे जब हवा जोर से चलती है तो जामुन को ये लोग चादर पर catch करते है ।और फ़िर ढेर बना कर बेचते है ।आपने तो देखा ही होगा ।
यहाँ तो जामुन मिलनी शुरू हो गई है और हमने खाना भी शुरू कर दिया है और आप लोगों के यहाँ जामुन मिलनी शुरू हुई या नही । :)
Posted by mamta at 8:00 AM 22 comments Links to this post
Labels: allahabad, banaras, delhi, goa, india gate, इंडिया गेट, इलाहाबाद, जामुन, दिल्ली, बनारस
Saturday, March 28, 2009
सजन रे झूठ मत बोलो .......
भई है तो ये गाना बहुत पुराना पर आज भी इसके एक-एक बोल बिल्कुल सोने के जैसे खरे है । उस समय की हिट चौकडी यानी राज कपूर ,मुकेश,शैलेन्द्र और शंकर जयकिशन का कोई मुकाबला नही है । तो लीजिये हम ज्यादा बक-बक नही करते है और आप लोगों को गीत सुनने देते है ।
वैसे आप को याद है न कि आज रात साढ़े आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक यानी एक घंटे earth hour के लिए लाइट बंद रखनी है ।
| Powered by eSnips.com |
Posted by mamta at 8:00 AM 15 comments Links to this post
Labels: mukesh, old hindi film songs, raj kapoor, waheeda rahman, तीसरी कसम, मुकेश, राज कपूर, शंकर -जयकिशन, शैलेन्द्र
Friday, March 27, 2009
अब क्या होगा दादा ( सौरभ गांगुली )और चीयर लीडर्स का ....
इस साल मार्च मे जब से IPL के मैचों की घोषणा हुई है तब एक तरह का घमासान सा चल रहा है । पहले तो IPL की तारीखों के ले कर सरकार और B.C.C.i.और IPL के ललित मोदी के बीच खींच - तान चलती रही । क्योंकि देश मे लोक सभा चुनावों की घोषणा भी मार्च मे ही हुई और चुनाव देश के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है । ये तो सभी जानते है ।
और चूँकि अब चुनाव ५ फेज मे हो रहा है यानी १६ अप्रैल से १३ मई तक पोलिंग और १६ मई को counting यानी पूरा एक महीना । और IPL के मैच भी १० अप्रैल से शुरू होकर २४ मई तक होने थे । ऐसे मे जो तारीख ललित मोदी कहते उसमे गृह मंत्रालय राजी नही होता क्योंकि सुरक्षा की जरुरत चुनाव और IPL दोनों को है । अब ये दूसरी बात है कि मोदी और B.C.C.i.को शायद ऐसा नही लग रहा था ।और IPL न होने पर इन लोगों को १ हजार करोड़ का नुक्सान उठाना पड़ता सो अलग ।वो भी आज के recession के समय मे ।
हालाँकि चुनावों के मद्दे-नजर कई बार मैच की तारीखें बदली गई पर हर बार गृह मंत्रालय जब राज्य सरकारोंसे सुरक्षा देने की बात पूछता तो राज्य सरकार जहाँ पर ये IPL मैच होने थे ,ने भी सुरक्षा देने से इनकार किया तो आख़िर मे ललित मोदी ने IPL को भारत के बाहर दक्षिण अफ्रीका मे करवाने का एलान किया । और अब १८ अप्रैल से मैच शुरू हो जायेंगे और मई तक चलेंगे ।
इस बार लगता है IPL और ललित मोदी के दिन कुछ ठीक नही चल रहे है । अभी कुछ दिन पहले ललित मोदी के ख़िलाफ़ एक scam की ख़बर भी आई थी और उसके कुछ दिन बाद ही ललित मोदी के राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का चुनाव हारने की ख़बर भी आई ।
खैर , वैसे इस बार IPL की टीमों मे भी कुछ-कुछ गड़बड़ हो रही है । जैसे अब रॉयल चैलेंजर की टीम के कप्तान राहुल द्रविड़ नही बल्कि केविन पीटरसन होंगे । अभी तो एक ही कप्तान है पर कहीं नाईट राईडर्स टीम का असर न पड़ जाए । :)
क्योंकि कोलकता नाईट राईडर्स टीम मे इस बार एक नही दो नही बल्कि चार कप्तान होंगे ऐसा इस टीम के coach का कहना है । पर सौरभ दादा इस बात से ज्यादा खुश नही है ।
अब दादा को तो नाखुश होने की आदत सी हो गई है । माना कि अभी तक देश के वो सबसे सफल कप्तान रहे है पर धोनी की टीम इंडिया के जीतने पर भी वो खुश नही होते है । जैसे जब धोनी की टीम अपने देश मे जीतती है तो दादा कहते है कि विदेश मे जीत कर दिखाओ । और जब विदेश मे जीतती है तो कहते है कि टेस्ट मैच जीतकर दिखाओ । टेस्ट जीत जाए तो भी दादा ये मानने को तैयार नही कि इस समय जो टीम है वो बेस्ट टीम है बल्कि सौरभ का कहना है कि ये टीम best नही better है । खैर जाने दीजिये ।
और हाँ इस बार नाईट राईडर्स की ड्रेस भी बदली जा रही है । कैसी होगी वो तो १८ अप्रैल को पता चल ही जाएगा ।
IPL के देश के बाहर होने से हम ये सोच रहे है की कोलकता नाईट राईडर्स का NDTV IMAGINE पर चीयर लीडर्स ( जिन्हें ये लोग angel कह रहे है ) चुनने के लिए जो डांस शो हो रहा है उसमे दादा (सौरभ) और उनके साथ टीम का ही एक और क्रिकेटर और एक कोई फिल्मी हीरो या हेरोइन जज बन कर लड़कियों का डांस देख कर उन्हें select कर रहे थे जिससे की ये लड़कियां ग्राउंड मे मैच के दौरान खिलाड़ियों को चीयर करें और साथ ही साथ जनता को भी । पर अब जब IPL साउथ अफ्रीका चला गया है तो अब इन चीयर लीडर्स का क्या होगा ।
क्या शाह रुख इन चीयर लीडर्स को भी साउथ अफ्रीका ले जायेंगे टीम को चीयर करने के लिए ? :)
Posted by mamta at 8:00 AM 6 comments Links to this post
Labels: B.C.C.I, IPL, knight, NDTV IMAGINE, riders, shahrukh khan, south africa.dhoni, ललित मोदी, सौरभ गांगुली
Thursday, March 26, 2009
आ गई प्यारी सी छोटी सी nano ....
अब जैसा की टाटा ने वादा किया था हिन्दुस्तान की जनता को लखटकिया कार देने का तो वो इंतजार ख़त्म हुआ और टाटा ने तीन दिन पहले अपना वादा पूरा किया । मुंबई मे पूरे शान-ओ- शौकत से nano को लॉन्च किया गया । और इस कार के एक नही बल्कि ३ नए मॉडल लॉन्च किए गए है । और हर मॉडल का दाम और सुविधाएं (फीचर्स)अलग -अलग है ।
वैसे टाटा ने एक लाख की कार का वादा किया था पर सबसे कम दाम वाली कार एक लाख बारह हजार की है (मतलब लाख से ऊपर) जिसमे न तो ए.सी.है और न ही स्टीरियो है पर हाँ इन सबके लिए कार मे स्पेस दिया हुआ है जिससे अगर कार लेने वाला चाहे तो बाद मे अपनी सुविधा से ए.सी.और स्टीरियो लगवा सकता है ।
बाकी के दूसरे मॉडल जैसे CX और LX मे जहाँ दाम ज्यादा है वहीं इन मॉडल मे ए.सी और स्टीरियो के साथ ही साथ कुछ और नए फीचर्स भी है । कार के रंग से भी जैसे अगर मेटलिक है तो कार का दाम ज्यादा हो गया है । इसके अलावा हर शहर मे भी nano का दाम अलग है । और सबसे महँगी एक लाख पचासी हजार (१.८५ )की होगी ।
जितना कुछ nano के बारे मे पढ़ा और देखा है उससे लगता है ये nano काफ़ी हलकी-फुलकी कार है पर sturdy हो सकती है क्योंकि टाटा ने जो इसे बनाया है । और आम तौर पर टाटा की सभी गाडियाँ काफ़ी sturdy है । इस nano मे ४ लोग आराम से और ५ लोग जरा कम आराम से बैठ सकते है । :)
अब ये देखने मे इतनी छोटी और हलकी लग रही है जिसे देख कर लगता है कि अगर कहीं दिल्ली जैसे शहर मे इसे किसी ने ठोंक दिया तो क्या होगा ।
वैसे nano के लिए कहा जा रहा है इसने head on test और roof test माने अगर nano की छत पर कुछ भारी-भरकम गिर जाए तो भी nano उसे झेल सकने मे सक्षम है । अब एक्चुअल मे nano कितनी sturdy होगी ये तो बाद मे ही पता चलेगा ।इसके माइलेज के लिए कहा गया है कि एक लीटर मे २३ कि. मी .चलेगी । पर इसकी पेट्रोल की टंकी काफ़ी छोटी है सिर्फ़ १५ लिटर की कैपसिटी है । और सबसे गड़बड़ इसकी डिक्की बहुत ही छोटी सी है ।(ना के बराबर) पर भाई जब कार ही इतनी छोटी और हल्की (इसका kerb weight ६०० किलोग्राम है ) और इसका इंजन ६२४ ccc का है । पर हाँ इसकी head light देखने मे बड़ी सुंदर लग रही है । (eye shaped)
nano के आने से हर शहर मे ट्रैफिक तो जरुर बढेगा और parking का तो भगवान ही मालिक है ।जब आज के समय मे क्या दिल्ली क्या लखनऊ,और क्या गोवा ,किसी भी शहर मे शाम के समय बाजार या सिनेमा हॉल मे parking मिलना और कार पार्क करना इतना मुश्किल है ये तो हम आप सभी जानते है । पर nano के आने के बाद क्या होगा ?
वैसे nano की बुकिंग ९ अप्रैल से २५ अप्रैल के बीच होगी तो आप बुक करा रहे है या नही । हम तो सोच रहे है कि बुक करा ही ले । भई लखटकिया न सही डेढ़ लखटकिया ही सही । :)
Posted by mamta at 8:00 AM 12 comments Links to this post
Labels: . goa, delhi, lucknow, mumbai, nano, Tata motors, गोवा, टाटा मोटर्स, दिल्ली, मुंबई, लखनऊ
Wednesday, March 25, 2009
क्या चमगादड़ सिर के बाल नोच सकता है ?
आप लोग भी सोच रहे होंगे कि हम भी कहाँ सुबह-सुबह चमगादड़ (bats)की बात ले बैठे है । पर क्या करें । यहाँ गोवा मे इन सब जीवों से फ़िर से मुलाकात
जो हो गई है । :)
अब है तो ये सवाल थोड़ा बेतुका पर क्या करें । असल मे यहाँ हमारे घर मे जो पेड़ है जिसमे कुछ चमगादड़ भी रहते है । वैसे पेड़ मे लटके हुए ये काफ़ी अच्छे लग रहे है । ( वैसे भी फोटो तो दिन में खींची है और ये एक साल पुरानी फोटो है । अरे मतलब की अब ये चमगादड़ भी बड़े हो गए है । ) दिन भर तो नही पर हाँ शाम को जैसे ही अँधेरा होने लगता है कि ये पेड़ से निकल कर चारों ओर उड़ने लगते है । और कभी-कभी काफ़ी नीचे-नीचे उड़ते है । कई बार तो ऐसा लगता है कि सिर छूते हुए ही उड़ रहे है । तो इस डर से की कहीं ये सिर के बाल ना नोच ले ,हम झट से सिर को हाथ से ढक लेते है ।
हम लोग रोज शाम को बाहर बैठते है पर जैसे ही चमगादड़ उड़ने लगते है तो हम लोग घर के अन्दर आ जाते है । वो क्या है कि हमेशा से सुनते आ रहे है कि अगर चमगादड़ सिर पर बैठ जाए तो वहां से बाल नोच लेता है । इसीलिए चमगादड़ को देखते ही हम घर मे आ जाते है और नही तो सिर को ढक लेते है ।
हालाँकि हमारे पतिदेव का मानना है कि ऐसा कुछ नही होता है और ये सब बेकार की बातें है । अक्सर शाम के समय जब चमगादड़ निकलते है तो इस बात को लेकर हम दोनों मे बहस भी हो जाती है और आख़िर मे हम यही डाईलौग कि अगर चमगादड़ सिर पर बैठ जाए तो वहां से बाल नोच लेता है मारकर घर में आ जाते है । :)
वैसे अगर कभी आप गोवा मे आए हुए हो और patto ब्रिज जो मांडवी नदी पर बना है ,उससे कभी गौधूली के समय आ या जा रहे हो तो जरा गौर से देखियेगा तो आप देखेंगे कि बाहर से झुंड के झुंड चमगादड़ शहर की ओर उड़ते चले आ रहे होते है , छोटे-बड़े हर साइज़ के । :)
Posted by mamta at 8:00 AM 16 comments Links to this post
Labels: bats, mandovi river, patto bridge, गोवा, चमगादड़. goa, मांडवी नदी
Monday, March 23, 2009
गुलाल देख ली और अब पोस्ट हाजिर है आप लोगों के लिए
जैसा कि हमने अपनी पिछली पोस्ट मे कहा था सो कल हमने गुलाल देख ली । फ़िल्म तो अच्छी है ,और फ़िल्म मे यूनिवर्सिटी और स्टेट लेवल की राजनीति दिखाई गई है पर गाली कुछ ज्यादा बोली गई है । हालाँकि इस फ़िल्म मे काफ़ी मार-पीट और खून-खराबा है पर फ़िर भी फ़िल्म देखने के बाद भी सिर मे कोई भारीपन नही महसूस होता है । ये शायद अनुराग कश्यप के डायरेक्शन का कमाल है । इस फ़िल्म मे भी राम लीला को बीच-बीच मे कहानी के साथ जोड़ा गया है बिल्कुल delhi 6 की तरह । फ़िल्म के पहले सीन की शुरुआत के.के से होती है और आखिरी सीन की ...... से ।
फ़िल्म की शुरुआत मे एक सीधा सा लड़का दिलीप सिंह law करने के लिए जयपुर कॉलेज - यूनिवर्सिटी मे admission लेता है और वो रहने के लिए एक जगह कमरा किराये पर लेता है जहाँ उसकी मुलाकात रानाजय से होती है ।और जब दिलीप हॉस्टल मे वार्डन से मिलने जाता है तो हॉस्टल मे दादा टाइप लड़के कैसे पहले दिन ही उसकी रैगिंग करते है (बुरी तरह)और जब रानाजय को पता चलता है तो वो उसके साथ उन लड़कों की पिटाई करने जाता है पर .... । और फ़िर किस तरह न चाहते हुए भी दिलीप राजनीति मे आता है । और जनरल सेक्रेटरी का इलेक्शन जीत जाता है । और फ़िर कैसे सारे हालात बदल जाते है । किस तरह एक सीधे लड़के का जीवन फंस जाता है इस politics के चक्कर मे ।
यूँ student politics पर पहले भी फिल्में बनी है पर इसमे politics के साथ-साथ राजपूताना के अलग राज्य की मांग को भी दिखाया गया है ।राजा और रजवाडों को दिखाया गया है । किस तरह इलेक्शन जीतने के लिए क्या-क्या घपले किए जाते है और कैसे बाद मे अपने ही विरोधी के साथ लोग मिल जाते है । ये अच्छा दिखाया गया है ।पूरी फ़िल्म कहीं भी रुकती नही है ।
कुछ डाइलोग जैसे - जब कुछ नही है करने को तो law कर लो । वैसे ७०-८० के दशक मे ऐसा कहा भी जाता था और होता भी था । :) और उस ज़माने मे यूनिवर्सिटी मे नेता टाइप लोग law ही किया करते थे जिससे वो लोग यूनिवर्सिटी मे भी रह सके और इलेक्शन भी लड़ सके ।
और दीवार के सीन मेरे पास माँ है का एक अलग ही नजारा देखने को मिलता है । और जो brain wash दिखाया गया उसके बारे मे पहली बार ८० मे हमने अपने कजिन जो कि उस समय मोती लाल इंजीनियरिंग कॉलेज इलाहाबाद मे पढता था ,सुना था ।
इस फ़िल्म मे एक्टिंग किसने सबसे अच्छी की है ,कहना मुश्किल है क्योंकि हर छोटे-बड़े कलाकार ने बेहतरीन अभिनय किया है फ़िर वो चाहे के.के.मेनन हो या आदित्य श्रीवास्तव हो या अभिमन्यु सिंह , या फ़िर नया हीरो राज सिंह चौधरी या फ़िर भाटी के रोल मे दीपक दोब्रियाल ही क्यों न हो । यहाँ तक की जेसी रंधावा जो की एक मॉडल है उसने कम बोलते हुए सिर्फ़ आंखों से expreesion दिए है ।माही गिल और किरण के रोल मे आयेशा मोहन ने भी अच्छा अभिनय किया है . और सबसे अच्छे लगे पियूष मिश्रा जिन्होंने के.के.मेनन के बड़े भाई पृथ्वी का रोल किया है ।फ़िल्म मे उनका किरदार भी बहुत अहम् है । मेनन और श्रीवास्तव राजपूत बनकर गजब के लगे है ।
सिर्फ़ ३ शब्दों मे कहें तो गुलाल मतलब politics ,पॉवर ,और पैसा है ।
इस फ़िल्म के गानों के बोल बहुत असाधारण से लगे और आखिरी गीत वो दुनिया भी बहुत पसंद आया । इस गीत के एक-एक शब्द आज के समय मे बिल्कुल फिट बैठते है ।और इस गीत की आखिरी लाइन और आखिरी सीन का फिल्माया जाना एक सवाल और जवाब छोड़ता है । तारीफ करनी होगी पियूष मिश्रा की जिन्हने इन गीतों को लिखा ,संगीतबद्ध किया और गाया भी है ।वैसे ये गीत कुछ-कुछ प्यासा के गीत से इंस्पायर्ड है । तो आप भी सुनिए ये गीत ।
| Powered by eSnips.com |
Posted by mamta at 8:00 AM 21 comments Links to this post
Labels: anurag kashyap, film, आदित्य श्रीवास्तव, के.के.मेनन, पियूष मिश्रा, माही गिल
Saturday, March 21, 2009
आरम्भ है प्रचंड ......from गुलाल
गुलाल फ़िल्म जिसे अनुराग कश्यप ने बनाया है ये गीत आरम्भ है उसी का है । वैसे अभी हमने फ़िल्म तो नही देखी ( सन्डे को देखेंगे ) पर इस फ़िल्म के २-३ गाने हमें बहुत पसंद आए है । एक-एक करके आपको सुनवायेंगे ।
इन गानों की सबसे अच्छी बात हमें ये लगी कि गाने के सारे बोल बहुत साफ़ है मतलब एक बार मे ही समझ आ जाते है । :) पियूष मिश्रा इसके गीतकार ओर संगीतकार है । राहुल राम ने गाया भी बहुत अच्छा है । पियूष मिश्रा का संगीत भी बहुत अच्छा है ।
| Powered by eSnips.com |
Posted by mamta at 8:00 AM 9 comments Links to this post
Labels: anurag kashyap, film, gulaal, अनुराग कश्यप, गुलाल, पियूष मिश्रा, राहुल राम
Friday, March 20, 2009
कौन नही बनना चाहता है इस देश का प्रधान मंत्री.......
चुनावों की घोषणा के साथ ही देश मे एक अजीब से सरगरमी सी आ गई लगती है । अखबार पढिये या चाहे न्यूज़ देखिये हर जगह बस जोड़ तोड़ की राजनीति ही दिखाई दे रही है । कोई एक राजनैतिक दल छोड़कर दूसरे राजनैतिक दल मे जा रहा है तो कोई नई party ही बना रहा है ।
हर बार जब लोक सभा चुनाव आने वाले होते है तो एक नया (पर अब पुराना ) third front बनता है जिसमे हर वो राजनैतिक दल शामिल होता है जिसे सरकार या opposition से कोई न कोई प्रॉब्लम होती है ।
पर पिछले दो बार के चुनावों मे ये भी देखा कि जैसे ही चुनावों का नतीजा आता है तो third front पता नही कहाँ चला जाता है । और कुछ -कुछ शोले के असरानी वाले style मे आधे इधर जाओ आधे उधर जाओ और बाकी मेरे पीछे आओ ,जैसा हाल हो जाता है । :)
खैर एक बार फ़िर third front की आवाज पूरे जोर-शोर से सुनाई दे रही है । और इस third front मे left party जो साढ़े चार साल तो यू.पी.ए.सरकार के साथ रही वो भी शामिल है ।लेफ्ट साढ़े चार साल तक लेफ्ट-राईट -सेंटर करती रही पर फ़िर अचानक उनके अन्दर का ओरिजनल लेफ्ट जाग गया और वो यू.पी.ऐ.से अलग हो गए । जब से left यू.पी.ए से अलग हुए तब से रोज कोई न कोई यू.पी.ए की खामी बताते रहते है । जब साथ रहे तब भी नाखुश थे और अलग रह कर भी नाखुश ही है ।
अब इस third front मे तो कई पी.एम पद के उम्मीदवार है जैसे शरद पवार है जो टी.वी पर कहते नजर आए की महराष्ट्र की जनता इस बार मराठी प्रधानमंत्री चाहती है ।पर अब वो पलट गए है और कह रहे है की वो पी.एम.नही बनेंगे ।
तो वहीं मायावती है जो अपने आप को ख़ुद ही पी.एम.पद की उम्मीदवार घोषित किए बैठी है । जयललिता भी हो सकती है , अरे देवी गौडा को कैसे भूल सकते है ।
और फ़िर वैसे तो left party वाले कहते है कि उन्हें सत्ता का मोह नही है पर क्या पता कभी उनमें से किसी का भी मन भी हो जाए पी. एम.बनने का । :)
बी.जी.पी तो पहले से ही अडवाणी जी को पी.एम. के उम्मीदवार के रूप मे घोषित कर ही चुकी है हालाँकि आजकल बी.जे.पी .मे आपस मे ही इतनी ताना तनी चल रही है जिसे देख कर लगता है कि अडवानी जी का सपना पूरा होगा या नही । अरे भाई अरुण जेटली मीटिंग मे जो नही जाते है तो वहीं वरुण गाँधी के भाषण ने मुसीबत कर रक्खी है । तो कहीं शत्रुघ्न सिन्हा अमर सिंह से मिलते नजर आते है (चलो अब शत्रुघ्न सिन्हा को तो टिकट देकर शांत कर दिया है । ) और कांग्रेस के मनमोहन सिंह तो है ही ।कांग्रेस के सहयोगी हर state मे सीटों को लेकर लड़ रहे है ।फ़िर वो चाहे बिहार हो या उत्तर प्रदेश । अब तो कांग्रेस ने भी साफ़ कह दिया है कि यू.पी.ए.की सरकार मे प्रधानमंत्री तो कांग्रेस का ही होगा ।
पहले भी ऐसा होता था पर शायद थोड़ा कम पर इस बार तो पूरी तरह से blackmailing की राजनीति चल रही है । अब अगले दो महीने तक यही खेल देखने को मिलेगा ।
राजनीती भी क्या खेल है जिसके ख़िलाफ़ लड़ते है बाद मे उसी का साथ लेते है । :( :)
वैसे लालू यादव ने भी कुछ दिन पहले अपने इंटरव्यू मे कहा था कि वो भी बन सकते है प्रधानमंत्री । अब तो लालू के साले साधू ने ही उनका साथ छोड़ दिया है । और कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया है । क्या पता मुलायम सिंह भी पी.एम बनने का सपना संजोये हो । अब वैसे अगर मौका मिले तो शायद प्रणव मुखर्जी ,अर्जुन सिंह और ए.के.एंटोनी भी बन सकते है । अरे चिदाम्बरम भी तो बन सकते है ।
इस बार तो अगले दो महीने तक सभी पार्टियों के नेताओं मे पी.एम बनने की होड़ देखी जा सकती है । हर कोई अपने आप को दूसरे से बेहतर बताने की कोशिश मे लग गया है ।
लो इस सब मे राहुल को तो भूल ही गए । अरे वो भी तो बन सकते है प्रधानमंत्री ।
छोडिये काहे को अपना सर खपाया जाए ,दो महीने बाद तो पता चल ही जायेगा ।
Posted by mamta at 8:00 AM 9 comments Links to this post
Labels: b.j.p.congress, left, third front, अडवाणी, कांग्रेस, मनमोहन सिंह, मायावती, लालू यादव, शरद पवार
Thursday, March 19, 2009
क्या ऐसे बाल या केश रखने का कोई ख़ास कारण होता है ....
हमारा ये सवाल पूछने का ख़ास कारण है । एक तो जिज्ञासा भी है कि इस तरह के बाल रखने का क्या कोई धार्मिक महत्त्व है जैसे साधू लोग जटा रखते है , या बस यूँ ही ।
वो क्या है कि पिछले हफ्ते जब हम सब्जी मंडी गए थे तो वहां पर हमने इस महिला को देखा । और हमने फोटो खींच ली वैसे सब्जी बेचने वालों को थोड़ा आश्चर्य हुआ था जब हमने इसकी फोटो खींची थी । फोटो हमने इसीलिए खींची थी ताकि आप लोगों से पूछ सकें क्योंकि ऐसी ही एक महिला को हमने बंगालारु के bull temple मे भी देखा था । bull temple के बारे मे फ़िर कभी बाद मे बताएँगे ।
इन दोनों फोटो मे बाल रखने का एक ही style है । और दोनों ने ऊपर लाल रंग का रिबन भी लगाया हुआ है । पता नही कैसे इस तरह से मैनेज करती होगी ।
पहली फोटो bull temple की है । जो हमने नवम्बर २००७ मे अपनी बंगालारु ट्रिप के दौरान खींची थी । उस समय ये महिला मन्दिर की तरफ़ जा रही थी और हम मन्दिर की सीढियों से उतर रहे थे ।पर तभी अचानक इसके ऐसे बाल देख कर हमने फोटो खींच ली थी । और फ़िर भूल गए ।
पर जब गोवा मे भी इस तरह के बाल वाली महिला देखी तो रहा न गया और इसीलिए आज आप लोगों से ये सवाल कर रहे है ।
और ये दूसरी वाली फोटो गोवा के सब्जी मंडी मे खींची है ।
सब्जी मंडी से याद आया की गोवा की सब्जी मंडी जो की म्युनिसिपल मार्केट मे है वो भी देखने लायक है ।तीन floor की सब्जी मंडी है ।और काफ़ी well organised है । और ऊपर दोनों तरफ़ मारियो मिरांडा की बनाई हुई पेंटिंग भी है । यहाँ पर आपको दुनिया भर की सब्जियां और फल (कुछ ऐसी सब्जियां जिनके हमने सिर्फ़ नाम ही सुने थे पर अब स्वाद भी चख चुके है :) मिलते है ।
वैसे गोवा मे सरकारी दुकान भी है । पर अन्य शहरों की तरह यहाँ पर हर जगह सब्जी वाले न तो रिक्शे ठेले दीखते है और न ही ज्यादा दुकाने (हाँ कभी कभी सुबह औरतें सिर पर डलिया मे साग वगैरा बेचती जरुर दिखती है )क्यूंकि सिवाय इस मंडी के पंजिम मे आपको और कहीं भी अच्छी सब्जी नही मिलेगी ।पंजिम की तरह ही मडगांव ,मापुसा और वास्को मे भी सब्जी मंडी है ।पर पंजिम जैसी नही ।
Posted by mamta at 8:00 AM 16 comments Links to this post
Labels: bull temple, goa, madgaon panjim, गोवा, बंगलोर, मापुसा, मारियो मिरांडा, म्युनिसिपल मार्केट, वास्को
Wednesday, March 18, 2009
नेताओं के मंचों का टूटना ,गिरना और बच जाना ...... :)
कल ज्ञान जी कि पोस्ट पर टूट मचान शीर्षक देख कर हमने समझा था कि उन्होंने मंच टूटने वाली घटनाओं पर लिखा है । खैर उन्होंने तो नही लिखा तो हमने सोचा कि हम ही इस पर लिख दे । अब वो क्या है कि आजकल चुनावों का मौसम है तो रोज ही नए और पुराने नेता और अभिनेता बड़ी-बड़ी रैली करते है । अब रैली होगी तो स्टेज या मंच भी बनेगा जहाँ से नेता भाषण बाजी करते है । पर आजकल या तो मंच बनाने वाले मंच ठीक से नही बना रहे है या फ़िर ये मंच इन नेताओं को इनकी सही जगह दिखा रहा है । :)
कल ही किसी न्यूज़ चैनल पर दिखा रहे थे कि बंगाल मे कहीं भाषण देने पहुँची कोई फ़िल्म अभिनेत्री जो इस बार शायद चुनाव लड़ रही है , वो बाकी मंच पर खड़े कार्यकर्ताओं के साथ हाथ उठाकर शायद जनता का अभिवादन कर रही थी तभी अचानक मंच समेत वो और बाकी लोग नीचे गिर पड़े ।
इससे कुछ दिन पहले अमर सिंह भाषण देते-देते अचानक नीचे चले गए । अब जब तक लोग समझे तब तक अमर सिंह नीचे गिर गए । ये अलग बात है कि वो फटाफट उठा कर खड़े भी हो गए ।
अमर सिंह ही नही उमा भारती भी अपनी किसी रैली के दौरान बड़े शान से जैसे ही मंच पर पहुँची कि धम्म से मंच गिर पड़ा । और उमा भारती समेत सारे लोग नीचे ।
अब चुनावी रैली मे हर कोई तो मंच पर ही बैठना चाहता है वरना कैसे पता चलेगा कि कौन नेताजी के ज्यादा पास है । कभी-कभी तो पूरे का पूरा जत्था मंच पर चढ़ जाता है ।
लगता है मंच भी अब इन नेताओं का बोझ उठाने मे सक्षम नही रहा ।
नोट-- youtube पर इनके वीडियो भी है आप चाहे तो देख सकते है । stage collapsed in india शीर्षक से ।
Posted by mamta at 8:00 AM 15 comments Links to this post
Labels: election, indian politics, stage collapsed, अमर सिंह, उमा भारती, चुनाव, नेता, मंच
Tuesday, March 17, 2009
जब फिल्मी गीतों की किताब ने खोली पोल .... :)
सिनेमा या फ़िल्म इस शब्द का ऐसा नशा था क्या अभी भी है कि कुछ पूछिए मत ।वैसे भी ६०-७० के दशक मे film देखने के अलावा मनोरंजन का कोई और ख़ास साधन भी तो नही था । बचपन मे भी कभी पापा या मम्मी ने film देखने पर रोका नही मतलब हम लोगों के घर मे फ़िल्म देखने पर कभी भी कोई भी रोक- टोक नही थी ।बल्कि अच्छी इंग्लिश फ़िल्म तो पापा हम लोगों को ख़ुद ही दिखाने ले जाते थे .
और हम लोग अक्सर सपरिवार film देखने जाया करते थे ।और वो भी शाम यानी ६-९ का शो ।और फ़िल्म देखने के लिए स्कूल से आते ही फटाफट पढ़ाई करके बस तैयार होने लग जाते थे । पर हाँ पापा इस बात का जरुर ध्यान रखते थे कि film अच्छे हॉल मे लगी हो । इलाहाबाद मे उस ज़माने में सिविल लाईन्स का पैलेस और प्लाजा और चौक मे निरंजन सिनेमा हॉल हम लोगों का प्रिय हॉल था । वैसे अगर पिक्चर अच्छी हो तो कभी-कभी चौक मे बने विशम्भर और पुष्पराज हॉल मे भी देख लेते थे ।
उस समय film लगी नही कि film देखने का प्लान बनना शुरू हो जाता था । रेडियो पर बिनाका गीत सुन-सुनकर film देखने का तै होता था । और घर मे चूँकि हम ५ भाई-बहन थे तो उस ज़माने का कोई न कोई हीरो या हेरोईन हम पांचों मे किसी न किसी को ख़ास तौर पर पसंद होता था । इसलिए film देखने के लिए बहाने की ज्यादा जरुरत ही नही थी ।पर फ़िर भी हमें कभी-कभी छोटे होने का नुकसान भुगतना पड़ता था ।
इसी बात पर एक वाकया सुनाते है । अपने भाई-बहनों मे चूँकि हम सबसे छोटे है और हम film देखते हुए बहुत रोते थे जैसे मझली दीदी film को देखते हुए हमने रो-रोकर अपनी आँखें सुजा ली थी । :) वैसे अब भी रोते है :)
उस ज़माने मे मीना कुमारी की film देख कर अधिकतर महिलायें रोती ही थी क्योंकि उनकी एक्टिंग इतनी लाजवाब होती थी । और फ़िर हम तो बच्चे ही थे ।
खैर ये बात उन्ही दिनों की है हमें अच्छे से याद है वो गर्मियों के दिन थे जब काजल film आई थी तो सभी लोगों ने सोचा की ममता तो film मे बहुत रोती है तो इसे काजल film न दिखाई जाए और इसलिए पापा और दीदी लोगों ने रात का शो ९-१२ का देखने का प्रोग्राम बनाया । और बस फ़िर क्या था सारे लोग यानी हमारी दीदी लोग हमसे कुछ ज्यादा ही प्यार से बात करने लगी थी । पर हम भी कुछ कम नही थे हमें लग रहा था की जरुर कुछ माजरा है पर कुछ समझ नही पा रहे थे ।
खैर शाम को मम्मी ने सबको फटाफट खाना खिलाया और आँगन मे हमें लेकर लेट गई और दीदी लोगों को बोला कि तुम लोग जाओ और पढ़ाई करो । आम तौर पर हम जल्दी सोने वालों मे से थे पर उस दिन हमें नींद ही नही आ रही थी । और हम आँगन में लेटे-लेटे देख रहे थे कि दीदी लोग धीरे-धीरे तैयार भी हो रही थी । हम जब भी उठने कि सोचते मम्मी कहती कि बेटा सो जाओ । तभी हमें कार कि आवाज सुनाई पड़ी तो हमने मम्मी से पूछ कि पापा कहाँ गए है तो मम्मी ने कहा कि दीदी लोग पढ़ाई नही कर रही थी इसलिए पापा उन्हें डॉक्टर से इंजेक्शन लगवाने गए है । (उस जमाने का ये बहुत ही आम सा बच्चों को फुसलाने का बहाना था ) :)
वो तो अगले दिन पता चला कि कौन सा इंजेक्शन लगवाने गई थी हमारी दीदी लोग क्योंकि अगले दिन घर मे फिल्मी गाने की किताब मिली ।और फ़िर तो रो-रो कर हमने घर सिर पर उठा लिया था ।फिल्मी गाने की किताब आपको याद है की नही । भई उस ज़माने मे सिनेमा हॉल के बाहर गाने की किताब भी खूब बिका करती थी जिसमे ५-६ film के पूरे-पूरे गाने हुआ करते थे और उन गाने की किताबों को खरीदे बिना तो पिक्चर देखना पूरा ही नही होता था । :)
वो दिन और आज का दिन हमने काजल film नही देखी है । क्योंकि उसके बाद कभी काजल फ़िल्म हॉल मे देखने गए नही और t.v पर कभी देखी नही ।
Posted by mamta at 8:00 AM 18 comments Links to this post
Labels: dharmendra, meena kumari, raj kumar, धर्मेन्द्र, मीना कुमारी, राज कुमार, हिन्दी फ़िल्म काजल
Monday, March 16, 2009
गोवा का शिग्मो
होली के दिन शुरू होने वाले गोवा के इस वार्षिक शिग्मो फेस्टिवल का आयोजन १४ मार्च को किया गया था । ५ दिन तक (यानी ११ -१५ मार्च ) चलने वाले इस फेस्टिवल मे गोवा के लोगों का एक अलग ही जोश देखने को मिलता है । इस बार शिग्मो के मुख्य अतिथि के रूप मे नाना पाटेकर आए थे । और पूरे साढ़े पाँच- छः घंटे मौजूद रहे । पहले ढाई घंटे शिग्मो परेड देखी और उसके बाद आजाद मैदान में भाषण दिया और करीब साढ़े ग्यारह -बारह बजे तक पुरस्कार वितरण समारोह होता रहा । वैसे हम तो शिग्मो परेड के बाद घर आ गए थे और पुरस्कार वितरण टी.वी पर live देखा ।:)
नाना पाटेकर को वहां बैठा देख कर पहले तो लोग चौकते और फ़िर लोग उनकी फोटो खींचते ।(क्योंकि पहले शायद नाना सिर्फ़ prize distribution मे ही पहुँचने वाले थे ) और बच्चे तो पूरे समय आ-आ कर उससे हाथ मिलाते रहे और ऑटोग्राफ लेते रहे । बीच मे तो वहां ऐसा नजारा था कि लोग शिग्मो परेड देखना छोड़ नाना को ही देख रहे थे । यहाँ तक की शिग्मो परेड मे जो लोग डांस करते चल रहे थे वो भी जब नाना पाटेकर को देखते तो कुछ चौंक जाते और उनका सारा ध्यान नाना को ही देखने मे रहता और साथ-साथ अपना डांस करते आगे बढ़ते जाते । एक ग्रुप (जिसने नाना को वहां बैठे नही देखा था ) के डांस के बाद नाना ने बड़े जोर से ताली बजाकर एक अलग ही style मे वाह किया तो जब उन लड़कों ने नाना को वहां बैठे देखा तो उनका मुंह खुला रह गया । और थोड़ा आगे जाकर उसमे से कुछ लड़के कैमरा के साथ आए और फ़िर नाना के साथ फोटो खिंचाई । पता नही पिछली बार तो मिलिंद गुणाजी आए थे तब तो ऐसा जोश नही दिखा था ।:)
पिछले साल की तरह इस साल भी शिग्मो परेड का समय शाम साढ़े चार बजे दिया था पर शुरू किया ६ बजे . वो तो गनीमत थी की पिछले साल के अनुभव के बाद इस साल हम थोड़ा देरी से गए थे पर फ़िर भी इन लोगों ने शिग्मो परेड शुरू करने में बड़ी देर कर दी थी । हमारे लिए नही बल्कि नाना पाटेकर देर से आए थे । :)
इस बार भी शिग्मो के शुरू होने से पहले पटाखे चलाये गए और फ़िर फ़िर सबसे पहले बैंड ,उसके बाद फैंसी ड्रेस मे सजे लोग,रोम्तामेल,लोक नृत्य,और चित्ररथ यानी floats । हालाँकि इस बार floats और डांस ग्रुप ज्यादा नही थे पर floats काफ़ी अच्छे बनाए थे । और हमें तो इस बार शिग्मो floats carnival floats से ज्यादा अच्छे लगे । फैंसी ड्रेस मे भी लोग कम थे पर जो थे वो अच्छे थे । ज्यादातर लोग कोई न कोई भगवान का रूप धारण करते है । जैसे हनुमान, शिव,दुर्गा जी,विष्णु ,गणेश ।
और फैंसी ड्रेस मे एक छोटे से गणेश जी जो चूहे को छोड़कर साइकिल पर चूहे समेत सवार थे बहुत अच्छे लगे ।
और इसके अलावा पंचमुखी हनुमान भी पसंद आए । और हाँ हनुमान जी को पुरस्कार भी मिला था ।
floats तो बहुत अच्छी थी और इनमे भी धार्मिक झलक देखने को मिली । इस बार हम floats की फोटो और floats के ही वीडियो लगा रहे है ।हालाँकि फोटो बहुत साफ़ नही है ।
वासुदेव बालक कृष्ण को लेकर यमुना पार करते हुए ।
छत्रपति शिवाजी का दरबार ।
अश्वमेध यज्ञ ।
कृष्ण और गोपियाँ ।
कुरमा अवतार ।
पिछले साल आपने कुछ डांस ग्रुप के वीडियो देखे थे पर इस बार हम दो float के बहुत छोटे-छोटे वीडियो लगा रहे है ।
इनमे ये जो पहली वीडियो वाली float है जिसमें रावण का दरबार दिखाया गया है इसे first prize मिला है । जिसमें विजेता को सर्टिफिकेट ,रोलिंग ट्राफी और ४५ हजार रूपये दिए गए है ।
इस दूसरी float के वीडियो मे शिव जी युद्ध करते दिखाए गए है ।
Posted by mamta at 8:00 AM 14 comments Links to this post
Labels: durga, floats, goa, nana patekar, shigmotsav, गोवा, नाना पाटेकर, विष्णु, शिग्मो, शिव, हनुमान
Saturday, March 14, 2009
फिल्में डरावनी पर गीत मधुर .......
आज लता मंगेशकर के गाये कुछ अलग से गीत लाये है आपके लिए । वैसे तो ये सभी गाने फ़िल्म में बड़े ही डरावने लगते थे पर सुनने मे उतने डरावने नही है । :)
वैसे गुमनाम है कोई और नैना बरसे फ़िल्म मे जरुर डरावने लगते थे क्योंकि फ़िल्म में जब भी ये गाने बजते थे तो कुछ न कुछ गड़बड़ होता था । याद है न आपको गुमनाम वाले गाने में तो गाना ख़त्म होते-होते किसी न किसी का मर्डर हो जाता था और नैना बरसे मे तो साधना भूत ही बनी थी । :)
वैसे हम आएगा आएगा गीत जो फ़िल्म महल का है उसे भी आप लोगों को सुनवाना चाहते थे पर esnip पर कहीं मिला ही नही । क्योंकि इस महल फ़िल्म को देख कर हम बहुत ज्यादा डरे थे । :( :)
| Powered by eSnips.com |
Posted by mamta at 11:00 AM 7 comments Links to this post
Labels: madhumati, mehbooba, old hindi film songs, गुमनाम, मधुमती, वैजन्ती माला, वो कौन थी, साधना
Friday, March 13, 2009
२५ साल से एक पेड़ बना इस दंपत्ति का घर
आज दिनेश जी की पोस्ट पढ़ी थी जिसमे उन्होंने दो तरह की घटनाओं का जिक्र किया था उसी से हमें इस घटना की याद आ गई । वैसे ये न्यूज़ काफ़ी समय पहले पढ़ी थी पर लिख नही पाये थे । जिसमे झारखण्ड के मंगरा महाली और उनकी पत्नी बलखी दोनों ने अपने परिवार की मरजी के ख़िलाफ़ शादी की थी जिसके लिए उनके परिवारों ने उन्हें घर से निकाल दिया था और उसके बाद उन्होंने एक पेड़ जो बरगद के पेड़ से मिलता जुलता पेड़ है उस के नीचे रात गुजारी थी । और पिछले २५ सालों से यही पेड़ उनका घर बन गया और इसी घर मे उनके बच्चे भी पैदा हुए ।
इस न्यूज़ मे इस दंपत्ति की फोटो नही है और इनकी फोटो हमें मिल या दिख नही रही है वरना हम जरूर लगाते ।
Posted by mamta at 8:00 PM 10 comments Links to this post
Labels: navhind times, news paper, Times Of India, tribal village, झारखण्ड
कहिये कैसी रही आपकी होली
अरे भाई अब होली के बाद पोस्ट लिख रहे है तो आप सबकी होली कैसी रही ये भी तो जानना है ना ।तो बताइये कैसी रही आपकी होली । खेली भी या नही । :)
अब यहाँ गोवा मे पिछले तीन साल से तो हमने होलिका जलते सुना और देखा नही है पर हाँ होली लोग जरुर खूब जोश से खेलते है । अब हम लोगों के घर मे होली के दिन इतना खाना बनता है तो जाहिर सी बात है सुबह उठते ही खाना बनाना शुरू हो जाता है और करीब ११-११.३० बजे खाली होते है । मतलब थक कर चूर ।
इस बार होली के ठीक एक दिन पहले शाम को अचानक हमने होली ना खेलना का मूड बना लिया था पर फ़िर सोचा कि भई होली है और होली खेले बिना होली का मजा कैसा । तो बस हम लोग निकल पड़े अपने दोस्तों के यहाँ होली खेलने ।बस फ़िर क्या था खूब जोर से होली हुई । पहले तो सब लोग जरा शराफत दिखा रहे थे मतलब सिर्फ़ अबीर और गुलाल लगा रहे थे पर फ़िर सभी लोग अपनी असली हरकत पर उतर आए थे ।यानी पानी और रंगों की होली शुरू हो गई थी । वैसे इस बार हमने बाकायदा पिचकारी खरीदी थी और उसी से सबके ऊपर खूब रंग डाला । और फ़िर एक -डेढ़ घंटे खूब होली खेली और फ़िर वहां से खा-पी कर कार मे गोवा की होली देखने निकल पड़े ।
अपने घर से मीरामार beach तक चक्कर लगा कर लौट आए । चारों तरफ़ लोग खुली गाड़ियों मे और लड़के बाईक पर घूमते नजर आ रहे थे ।तो कुछ लोग बड़े-बड़े टेंपो मे ढोल वगैरा बजाते और होली है चिल्लाते भी घूम रहे थे । वैसे इस बार हर बार से ज्यादा लोग सड़क पर होली खेलते दिखे । और army वाले भी अपनी army की बस मे भरकर होली खेलने जाते हुए नजर आए । और इस बार पहली बार देखा कि लोग आने-जाने वालों पर bottle से रंग भी डाल रहे थे ।और सड़कों पर नाचते हुए भी दिख रहे थे । पूरे पंजिम शहर मे बस लोग ही लोग दिख रहे थे पर होली की मस्ती में डूबे हुए पर सभी अपनी हद मे थे ।
होली के दिन भी बाजार मे कुछ दुकाने और कुछ बड़े-बड़े शो रूम खुले हुए थे ।जो वैसे काफ़ी अनयूजुअल सी बात है क्योंकि दिल्ली ,उ.प मे होली की दिन दूकान खुली हो तो लोग दूकान ही लूट ही लें ।सबसे अच्छी बात गोवा की हमें ये लगती है की होली के दिन यहाँ लड़कियां और औरतें अकेली आराम से स्कूटर पर और सड़कों पर घूमती दिख जायेंगी पर ना तो कोई उन्हें तंग करता है और ना ही कोई उन्हें जबरदस्ती रंग लगाता है ।जबकि और जगहों मे ऐसा होगा ये सोचा भी नही जा सकता है ।
वैसे कल यहाँ के अखबारों मे निकला था कि यहाँ पर सबसे ज्यादा होली माइग्रेंट्स ने खेली और साथ ही विदेशी पर्यटकों ने और लोकल लोगों ने भी होली खेली । तो ये थी हमारे गोवा की होली मतलब हमारी होली अच्छी रही । :)
Posted by mamta at 8:00 AM 10 comments Links to this post
Tuesday, March 10, 2009
होलिया मे उड़े रे गुलाल .......
होली है !! ब्लॉगर परिवार के सभी सदस्यों को होली मुबारक हो ।
अब होली हो और बिना गीतों के तो मजा नही आता है । तो इसलिए कुछ अपनी पसंद के होली के गीत आपकी नजर है । क्योंकि अब होली की मस्ती मे झुमने का वक्त आ गया है ।
और फ़िर होली है तो गुझिया और मालपुआ भी बनाने का वक्त आ गया है । :)
तो अब हम चले गुझिया ,मालपुआ बनाने और फ़िर कल तो होली है तो कल होली खेलेंगे और अब दो दिन बाद आप लोगों से फ़िर मिलेंगे ।
तो आप भी खूब होली खेलिए और खूब गुझिया खाइए ।
एक बार फ़िर से होली की खूब सारी बधाई और शुभकामनाएं ।
| Powered by eSnips.com |
Posted by mamta at 8:00 AM 23 comments Links to this post
Labels: amitabh bachchan, holi, kishor kumar, lata mangeshkar, mother india, कटी पतंग, पराया धन, बागबान, सिलसिला, होली
Monday, March 9, 2009
कुरता फाड़ होली :)
होली आती है तो अपने साथ ढेरों पुरानी यादें भी ले आती है । वो क्या है जैसे-जैसे बड़े होते जाते है होली खेलने का वो जोश और उत्साह ख़त्म तो नही होता है पर कुछ कम जरुर होने लग जाता है । क्योंकि अगर हम होली जम कर खेलना भी चाहें तो खेलें किसके साथ । खैर होली मे ये सब सोच कर परेशान नही होना चाहिए क्योंकि होली की इतनी सारी यादें जो है रंगने के लिए । :)
ये बात ७७ की है हमारी बड़ी जिज्जी की शादी हुई थी और जैसा की रिवाज है लड़की की पहली होली मायके मे होती है तो जिज्जी और जीजाजी इलाहाबाद पहली होली के लिए आए थे ।हम लोगों के मोहल्ले मे लड़कियों की संख्या ज्यादा थी । एक -दो घर को छोड़ कर हर घर मे ४-५ लड़कियां थी । अब उस जमाने मे तो घरों मे बहुत ज्यादा मिलना जुलना होता था और एक घर के जीजाजी मतलब सारे मोहल्ले के जीजाजी वाला हिसाब था और वो भी इकलौते और नए-नए ।तो जाहिर सी बात है की पूरे मोहल्ले को खबर थी की जीजाजी होली पर आ रहें है । सब लड़कियों ने बड़े-बड़े प्लान बनाए थे की उन्हें कैसे-कैसे रंगा जायेगा । :)
होली के दिन घर मे सुबह से ही आँगन मे बड़े-बड़े ड्रम और हंडों मे रंग घोला गया । एक बड़े से हंडे मे टेसू के फूल भिगाए गए । घर की छोटी-बड़ी बाल्टी मे भी रंग बनाए गए । अबीर-गुलाल थालियों मे रक्खे गए । पर खास मुंह पर लगाने वाले रंग
को जीजाजी से छिपा कर रक्खा गया ।
हम सब बहनों का होली खेलने का प्रोग्राम तो रात मे ही शुरू हो गया था जीजाजी को सोते हुए मे रंग देने का । सुबह नाश्ते के बाद dinning table पर मम्मी ने सबको अबीर-गुलाल लगा कर होली की शुरुआत की और उसके बाद तो होली का हुडदंग शुरू हो गया ।चूँकि हम घर मे सबसे छोटे है तो जाहिर है कि हमारे दोस्त भी बहुत थे क्योंकि हमारे दोस्त तो हमारे थे ही साथ ही बाकी तीनों जिज्जी की दोस्तें भी हमारी दोस्त लिस्ट मे थी । :)
घर मे एक राउंड होली खेल कर हम मोहल्ले मे होली खेलने निकल गए अरे भाई पूरी पलटन को जो इक्कठा करना था । और थोड़ी देर मे हम और पूरी पलटन वापिस घर मे पहुंचे और जीजाजी उस समय आँगन मे बैठे हुए थे । तो हम सभी लड़कियों की पलटन ने एक के बाद एक करके आँगन मे अन्दर जाना शुरू किया और जीजाजी को बड़ी शराफत से थोड़ा -थोड़ा रंग लगाकर होली है कहकर वहीं आँगन मे खड़ी होती गई ।
जब सारी पलटन आ गई तो रंग भरे ड्रम की ओर इशारा किया गया । बस फ़िर क्या था कोई बाल्टी से कोई जग से कोई मग से जीजाजी पर रंग डालने लगा था ।हालाँकि बाल्टी वाला रंग तो बस हर बार जमीन पर गिर कर ही waste हो जाता था क्योंकि हमारे जीजाजी लंबे- ऊँचे कद के है और बाल्टी से रंग डालने वाले की बाल्टी ही वो पकड़ लेते और इस खींच - तान मे थोड़ा रंग उनपर थोड़ा बाल्टी वाले पर और ज्यादा रंग जमीन पर गिर जाता था । फ़िर एक-एक को खींच कर जमीन मे लोटा (लिटाया)लगवाया जाता । :)
पर जीजाजी को बुरी तरह से रंगना अभी बाकी था । और हम बच्चों की समस्या कि हम लोग उन्हें खूब सारा रंग नही लगा पा रहे थे । तभी छोटी जिज्जी की एक दोस्त मीना जो काफ़ी लहीम-शहीम थी उसने कहा की वो जीजाजी को रंग लगा कर ही मानेगी । बस फ़िर क्या था एक तरह का युद्ध सा शुरू हो गया और अंत मे उसने रंग तो लगाया (पर ज्यादा नही लगा पायी )पर इस खींचा-खींची मे जीजाजी का कुरता थोड़ा सा फट गया बस फ़िर तो मीना ने जीजाजी का पूरा कुरता ही फाड़ दिया । और हमारे जीजाजी ...... । :)
Sunday, March 8, 2009
मिलिए फैबुलस फाइव ऑफ़ माई होम (fabulous five of my home )
आज महिला दिवस के दिन हम आप सबको अपने घर की फैबुलस फाइव से मिलवाते है । क्योंकि इन पांचों के बिना हमारा घर मैनेज करना मुश्किल है । और इनमें से एक दिन भी जब कोई नही आता है तो घर मे उलट-पलट हो जाता है । इसीलिए आज का महिला दिवस इन्ही को समर्पित ।
तो चलिए सबसे पहले मिलिए सनीला से । ये वैसे तो रहने वाली उड़ीसा की है पर पिछले कई सालों से यहाँ गोवा मे रह रही है । हमारे घर मे बने क्वार्टर मे रहती है ।और सनीला के २ बच्चे है एक ढाई साल की बेटी और एक सवा साल का बेटा
। सनीला हमारे घर मे सुबह और रात का काम करती है । सनीला को बस एक बार जो भी सिखा देते है फ़िर वो भूलती नही है । और फटाफट काम करती है ।साथ ही खाना भी बहुत स्वादिष्ट बनाती है ।
और ये है रतन बी जो की हैदरा बाद की रहने वाली है । रतन हमारे घर मे झाडू-पोंछा का काम करती है । रतन के ३ बच्चे है और तीनों ही स्कूल जाते है । रतन कई घरों मे काम करती है और इस लिए हम उसे तूफान मेल कहते है क्योंकि वो काम बहुत जल्दी-जल्दी करती है ।रतन बस अपने काम से काम रखती है ।
और ये अंजलि है जो बेलगाम की रहने वाली है पर बचपन से ही गोवा मे रही है । अंजलि के २ साल का एक बेटा है । जिसे वो बाल वाडी मे छोड़ती है । अंजलि दिन मे हमारे घर काम करने आती है ११ से ३ बजे तक । अंजलि हर काम को बहुत आराम और शान्ति से करती है । कभी जल्द बाजी नही करती है ।
और अब मिलिए हमारी जयंती से जिसके न आने पर हमारे पेड़ पौधे उदास हो जाते है । जयंती को काम करते देख कर कई बार लगता है की जहाँ हम लोग धूप और गरमी की वजह से घर से बाहर नही निकलना चाहते है वहीँ वो धूप मे काम करती रहती है । जयंती कभी दोपहर तो कभी सुबह काम करने आती है ।
और अब मिलिए लक्ष्मी से जो घर के बाहर झाडू लगाती है । लक्ष्मी का फिक्स टाइम है ठीक सुबह १० बजे लक्ष्मी काम करने आती है । और जब वो झाडू लगाती है तो पहले सनीला की बेटी और अब सनीला का बेटा उसके साथ-साथ घूमते है ।
तो कहिये कैसा लगा हमारी इन fabulous five से मिलकर ।
और हाँ आप सभी को महिला दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।
Posted by mamta at 8:00 AM 18 comments Links to this post
Labels: blogvani. goa, womens day, उड़ीसा, गोवा, बेलगाम, महिला दिवस
Saturday, March 7, 2009
रांची का नेता गिरी विद्यालय
अब आम स्कूल और विद्यालय के बारे मे तो हम सभी जानते है पर क्या आपने कभी नेता गिरी स्कूल के बारे मे पढ़ा या सुना है ।हमने तो नही सुना था । पर कल ही हमने टाईम्स ऑफ़ इंडिया के गोवा एडिशन मे इस स्कूल के बारे मे पढ़ा तो सोचा आप लोगों को भी इस स्कूल के बारे मे बताना चाहिए ।अब वो क्या है ना की आज कल चुनावों का मौसम है तो ऐसे मे हो सकता है किसी के काम ही आ जाए ये ख़बर । :)
ख़बर तो आप पढ़ ही लेंगे चलिए थोड़ा -बहुत हम भी बता ही देते है । ये नेता गिरी विद्यालय बर्द्धवान कम्पाउंड रांची मे स्थित है । और इस में प्रवेश लेने के लिए बस पाँचवीं पास होना चाहिए और इसकी फीस महज ५० रुपये है जो आज के जमाने के हिसाब से बहुत कम है । :)
और हाँ इसमे १८ से ५५ साल तक के लोग प्रवेश ले सकते है । और इस विद्यालय की क्लास लोगों की सहूलियत ध्यान मे रखते हुए हर शनिवार को २ घंटे के लिए होती है ताकि लोग आसानी से क्लास attend कर सके ।और कोई भी क्लास मिस ना करे ।
अरे -अरे ये क्या आप तो चल दिए ।
अरे ख़बर तो पूरी पढ़ लीजिये फ़िर जाइयेगा स्कूल मे एडमीशन लेने । :)
इस नेतागिरी विधालय के छात्र भविष्य मे क्या करते है ये तो समय ही बतायेगा ।
Posted by mamta at 10:30 AM 15 comments Links to this post
Labels: ranchi, school, Times Of India, TOI, टाईम्स ऑफ़ इंडिया, नेता, रांची, स्कूल
Friday, March 6, 2009
कोहरा ,बादल,उमस,और उकताहट :(
कुछ अजीबो -गरीब शीर्षक है न । :) अब क्या करें जैसे हालात चल रहे है बस वही शीर्षक लिख दिया । अब यहाँ जाडा तो पड़ता नही है पर पिछले ७-८ दिन से रोज सुबह यहाँ पर कोहरा छा जाता है । क्या आप को यकीन नही आ रहा है की इस समय यहाँ कोहरा भी हो सकता है तो लीजिये कोहरे की फोटो देखिये ।:) पहले दिन कोहरा देख कर खुश हुए कि चलो कुछ मौसम ठंडा होगा पर हुआ ठीक उसका उल्टा (जैसा सोचो वही तो नही होता ना )
ठंडा मौसम तो दूर की बात उलटे गरमी का मौसम आ गया । कोहरा जब छंट जाता है तो उसके बाद सूरज देवता कभी दीखते है तो कभी छुप जाते है और एक अजीब सा धुंधला सा मौसम बना रहता है । और इस बादल और कोहरे का नतीजा की इतनी उमस भरी गरमी हो जाती है कि हाल बेहाल हो जाता है ।जरा देर बाहर निकलो और बस पसीने से लथ पथ हो जाओ । ऐसी चिपचिपाती गरमी मे बाहर निकलने से अच्छा तो घर मे रहना है । और आज कल हम वही कर रहे है । :)
अब इस उमस भरी गरमी को भी झेल जाए पर इस इन्टरनेट का क्या किया जाए जिसने इस पूरे हफ्ते ठीक से चलना मंजूर ही नही किया ।ना तो ब्लोग्वानी और ना ही कोई और ब्लॉग ठीक से खुल पा रहा है । आज कल तो ब्लोग्वानी खोलना ही एक बड़ा काम हो गया है और अगर किसी तरह ब्लोग्वानी चला तो मुश्किल से कोई पोस्ट खुलती है । और अगर पोस्ट पढ़ ली तो उस पर कमेन्ट करना बिल्कुल टेढी खीर जैसा हो गया है । क्योंकि नेट बार-बार disconnect हो जाता है । और हम बस खीज कर रह जाते है ।
अब कभी पूरे दिन नेट से झूझते रहते है तो कभी पूरे दिन में २-४ पोस्ट ही पढ़ पा रहें है और अपनी एक पोस्ट लिखने में भी बहुत समय लग रहा है (२ दिन )।और फोटो अपलोड करने मे तो ननिहाल -ददिहाल मायका - ससुराल सब याद आ जाता है । :)
पर फ़िर भी हर थोड़ी देर मे कंप्यूटर on करते है और बस कोशिश करते रहते है । इस सबसे बड़ी उकताहट सी हो रही है ।
लोग सही कहते है कि blogging का नशा बुरा होता है । :)
शायद सर्वर की प्रोब्लम है इसलिए आज complaint भी करने वाले है । देखें शायद शाम तक नेट ठीक हो जाए । :)
Posted by mamta at 8:00 AM 14 comments Links to this post
Labels: blogging, blogvani, internet connection, photo., इन्टरनेट, फोटो, ब्लोगवाणी. goa
Wednesday, March 4, 2009
गोवा का श्री मंगेशी प्रसन्न ( मन्दिर)

बहुत शुरू में लावण्या जी ने इस मन्दिर के बारे में हमें लिखने के लिए कहा था पर हम लिख नही पाये थे . इसकी कोई ख़ास वजह नही थी बस हम जब भी इस मन्दिर में गए रात में ही गए थे और चूँकि हम आम तौर पर फोटो लगाते है इस वजह से इसके बारे में नही लिखा था । पर अभी पिछले ह
फ्ते ही हम वहां दिन में गए थे । तो अब फोटो के साथ इस मन्दिर को हमारे साथ घूमने चलिए ।
मंगेशी मन्दिर पंजिम से २२ कि. मी. दूर पोंडा मे स्थित है ।४०० साल पुराने इस मन्दिर के मुख्य हॉल मे १९ century के झाड़-फानूस लगे हुए है ।(मन्दिर के अन्दर फोटो खींचना सख्त मना है ) ये मन्दिर एक पहाडी पर बना है और चारों तरह हरियाली देखते ही बनती है । इस मन्दिर के प्रवेश द्वार के बाहर फूल बेचने वाली बैठी रहती है जिनसे आप चाहें तो मन्दिर मे चढाने के लिए फूल की प्लेट १०-२० -३० रूपये मे खरीद सकते है । पर हम आम तौर पर दान पात्र मे रूपये ही डालते है क्योंकि यहाँ के मंदिरों मे पुजारी भगवान को फूल नही चढाते है बल्कि पुजारी जहाँ बैठते है वहीं पर एक बड़ी सी डलिया रक्खी रहती है पुजारी उसी में फूल डाल देते है । पर हाँ कभी-कभी सामने ही शिव जी के वाहन नं
दी स्थापित है उन्हें फूल चढा देते है ।
मन्दिर मे प्रवेश के लिए १०-१५ सीढियां पड़ती है और जै
से ही मन्दिर मे प्रवेश करते है सामने सात मंजिला दीप स्तम्भ दिखता है जिसमे जात्रा के दौरान या किसी फेस्टिवल के दौरान दीपक जलाए जाते है । और इस दीप स्तम्भ के पीछे मंगेशी मन्दिर है जहाँ पर शिव भगवान की मूर्ति स्थापित है ।शिव जी के साथ साथ गणेश जी और पार्वती जी की मूर्ति भी है इस मन्दिर में । इस मन्दिर के प्रवेश द्वार पर ऊपर ॐ लिखा है और इससे प्रवेश करने पर मन्दिर का इतिहास एक पत्थर पर लिखा दिखता है । जिससे ये पता चलता है कि पहले ये मन्दिर cortalim मे था और १५६० ऐ.डी. मे इसे पोंडा मे शिफ्ट किया गया था या स्थापित किया गया था । इस मन्दिर को दीनानाथ मंगेशकर परिवार से भी जोड़ा जाता है । जैसे ही main road से मन्दिर के लिए चलते है तो सड़क
पर एक बोर्ड पर दीनानाथ मंगेशकर लिखा हुआ भी दिखता है ।
यहाँ पर माघ पंचमी ,नवरात्रि ,शिवरात्री काफ़ी धूम-धाम से मनाते है । और उस दौरान यहाँ जबरदस्त भीड़ होती है । और हाँ दीप स्तम्भ के पास से
भी आप कुछ shopping कर सकते है । यहाँ पर छलनी से रंगोली बनाने वाले की खासी बिक्री होती है । और मन्दिर के बाहर भी दुकाने होती है जिनसे आप चाहे तो shopping भी कर सकते है और हाँ चाहें तो वो रिंग वाला गेम खेलकर कोल्ड ड्रिंक की bottle भी जीत सकते है ।वो भी बस १० रूपये मे । तो है न सस्ता । :)
Posted by mamta at 8:00 AM 11 comments Links to this post
Labels: goa, panjim, गोवा, पंजिम, पोंडा, मन्गुएशी temple, मन्दिर, शिव जी
Monday, March 2, 2009
कोई बताये कि फोटो कहाँ से मिलेगी .... ?
हम कुछ पोस्ट लिख रहे है जिसके लिए हमें पुराने और नए हीरो और हीरोइनों की फोटो की जरुरत है । हमने बहुत कोशिश की पर हमें मिल नही पा रही है । flickr पर भी ढूँढा था पर असफल रहे । तो जरा जानकार लोग बताएं कि कहाँ से और कैसे हम फोटो प्राप्त कर सकते है , जिन्हें हम अपने ब्लॉग पर लगा सके ।
उम्मीद है आप लोग निराश नही करेंगे ।
Posted by mamta at 8:00 AM 9 comments Links to this post
Labels: flickr, hero, heroine, hindi film, फोटो, हिरोइन, हीरो






