कल अमिताभ बच्चन ने अपनी बहु अब नाम तो हम सभी जानते है ऐश्वर्या के नाम से बाराबंकी के दौलतपुर मे ऐश्वर्या बच्चन कन्या महाविद्यालय खोलने की घोषणा की और इसके लिए पूरा बच्चन परिवार मुम्बई से बाराबंकी गया जहाँ बड़ी ही धूम-धाम से इस की घोषणा की गयी। अब बच्चन परिवार हो और अमर सिंह और मुलायम सिंह ना हो ऐसा भला कहाँ हो सकता है। और कल से बेहतर दिन तो शायद हो ही नही सकता था अरे भाई कल अमर सिंह का जन्मदिन जो था। :)
वैसे तो कन्या महाविद्यालय खोलने का उनका विचार बहुत ही नेक है। और इसमे कोई दो राय भी नही है। अभी हाल ही मे अमिताभ बच्चन ने पटना की दो छोटी बच्चियों को जिन्हें उनके माँ-बाप ने छोड़ दिया था उनकी पढाई वगैरा का खर्चा भी उठाने की घोषणा की थी।
क्या अच्छा हो अगर अमिताभ बच्चन अपने पिता हरिवंश राय बच्चन जी के नाम से भी कोई संस्थान शुरू करें क्यूंकि उत्तर प्रदेश मे अभी भी बहुत कुछ किया जा सकता है।
कल ऐश्वर्या के नाम से महाविद्यालय खुला और आज अमर सिंह ने भी अपने नए बंगले का नाम ऐश्वर्या रख लिया।
Monday, January 28, 2008
ऐश्वर्या बच्चन कन्या महाविद्यालय
Posted by mamta at 11:29 AM
Labels: aishwarya, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या, कन्या, ख़बरों की खबर, महाविधयाल्य, सामाजिक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)







4 comments:
KANYA VIDHAYAL KOHLAKR BHUT ACHA KAAM KIYA HAI BACHAN PARIVAR NEY ..PAR YEH BAAT SAMJH NAHI AYI ASH KE NAAM SEY HE KYUN UNKEY ANEY PITA YA FIR UNKI APNI DHARMPATNI YA MATA TEZI BACHAN KE NAAM SEY KYUN NAHI?
KYA AMITABH BACHPANI APNI BHU SEY ADHIK PRABHIVIT HAI YA FIR USSEY SAR PAR BETHA REHEY HAI JISKA MUJHEY BHAROSA NAHI LAGTA KE ASH..BHU RUP MEIN KAB TAK KHARI UTARTI HAI....
सब ऐश्वर्य से ही उपजता है। यस्य वित्त: स नर: कुलीन:...
यह सब अमर सिंह के दिमाग की उपज है। चमचागिरी की हद है। अगर स्कूल कॉलेज खोलना ही था तो ढेरों नाम पड़े हैं, लेकिन अमर सिंह को वह दिखाई नहीं देते। हरिवंश राय और तेजी भी नहीं। हरिवंश और तेजी जी तो बैठे नहीं हैं कि उनकी पीठ ठोकेंगे कि भइया तुमने बहुत अच्छा कर दिया। ये लो प्रसाद। जिससे कुछ प्रसाद मिलने की उम्मीद होती है आजकल उसी की पूजा की जाती है। लिहाजा अमर सिंह एंड कंपनी भी वही कर रही है। जय हो चमचों की।
अगर लड़कियां पढ़ लिख कर तरक्की करतीं हैं तब तो ये दिन कामयाब हुआ समझों
Post a Comment