Posts

अभी कुछ और दिनों तक ब्लॉगिंग से दूर रहेंगे

आज तकरीबन एक महीने बाद हम ये पोस्ट लिख रहे है क्यूंकि २६ जून को हम अचानक गोवा से दिल्ली आ गए थे क्यूंकि हमारे पापा AIIMS में एडमिट है ।और आज बहुत दिनों बाद थोडी देर के लिए हम नेट कर रहे है क्यूंकि अब पापा ठीक है।

अब कार में भी इन्टरनेट कनेक्शन

अरे हम गप्प नही मार रहे है बल्कि सच कह रहे है। अब आजकल तो हर काम इन्टरनेट से जुड़ गया है और लोग हर दम इन्टरनेट से जुड़े रहना चाहते है। वो चाहे घर हो या दफ्तर। पर कार में इन्टरनेट करने में समस्या आती है न। आती है कि नही । तो अब ऐसी कार जिसमे इन्टरनेट कनेक्शन हो और जिससे ड्राइव करते हुए भी इन्टरनेट करा जा सके। कुछ ऐसी ही कार अमेरिका की ऑटोमोबाइल बनाने वाली कंपनी Chrysler बनाने की सोच रही है। इस कंपनी का कहना है की UConnect Web system से वायरलेस कनेक्शन के जरिये कार में नेट किया जा सकेगा। और इस कनेक्शन के जरिये इन्टरनेट से कोई भी चलती गाड़ी में अपने e mail चेक कर सकता है।फोटो और music डाउनलोड कर सकता है और तो और गेम भी खेल सकता है। अरे एक्सीडेंट का खतरा बढ़ जायेगा। अब देखना है कि कार में इन्टरनेट कनेक्शन होने से लोगों को परेशानी होती है या नही। और इसके कुछ फायदे है या नही।

अब विम्बलडन मे भी मैच फिक्सिंग ...

है न आश्चर्य वाली बात कि विम्बलडन मे भी मैच fix होते है।अभी तक तो क्रिकेट के बारे मे ही सुना था पर अब विम्बलडन भी इससे अछूता नही रहा । पिछले साल हुए विम्बलडन खेलों मे ८ मैच fix किए गए थे।जिसमे से ४ पुरूष एकल खिताब के लिए खेले गए थे। और पिछले साल जिन १८ खिलाड़ियों ने ये मैच फिक्सिंग कि थी वो इस साल के विम्बलडन मे भी पुरूष एकल मुकाबले मे भाग लेने के लिए लन्दन पहुंचे है जिसमे रशिया ,अर्जेंटीना ,इटली,और ऑस्ट्रिया के खिलाड़ी है। विस्तार मे आप ख़बर यहाँ पढ़ सकते है। महिला टेनिस खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा ने कहा है कि जिन खिलाड़ियों ने मैच फिक्सिंग कि है उनके खेलने पर जिंदगी भर का बैन लगाना चाहिए । नवरातिलोवा का कहना है कि ऐसे खिलाड़ियों पर बैन लगाना खेल की गरिमा को बनाए रखने के लिए जरुरी है।

इन्टरनेट पर जिंदगी भी नीलाम कर सकते है :)

अभी तक बाजी . कॉम और अन्य साईट के बारे मे सुना था जहाँ हम और आप किसी भी वस्तु वो चाहे कपड़े हो किताबें हो कैमरा हो फ़ोन हो उन्हें नीलाम कर सकते है । प्रोडक्ट को साईट पर लगाया और खरीदने वाले बोली लगानी शुरू कर देते है। आम तौर पर एक प्रोडक्ट को एक हफ्ते के लिए साईट पर लगाया जाता है। पर अब जमाना बदल रहा है और नीलम होने वाली चीजें भी ।अब इन्टरनेट पर लोग जिंदगी भी auction कर सकते है और खरीदने वाले और बोली लगाने वाले भी इन्टरनेट पर मिल जाते है। :) और कमाल की बात है कि Ian Ushers के घर,दोस्त,और उसकी नौकरी की बोली लगाने वाले आपस मे लड़ रहे है औए सिर्फ़ रविवार के दिन ही ४० लोगों ने बोली लगाई ६५०,००० डॉलर की। और Ian Ushers ने ये auction इसलिए किया क्यूंकि उसकी पत्नी उससे अलग हो गई है। और वो अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करना चाहता है। वाह क्या आईडिया है । :) यकीन ना आए तो ये ख़बर पढ़ लीजिये। यकीन आया न कि हम यूँ ही नही कह रहे थे । :)

२५ जून .१९८३ जब लॉर्ड्स मे भारत ने जीता वर्ल्ड कप

पिछले दस दिनों से हर तरफ़ १९८३ वर्ल्ड कप की धूम सी मची है । हर टी.वी.चैनल पर रोज १९८३ की विश्व विजेता टीम के किसी न किसी खिलाडी से बात करते रहते है। आख़िर २५ साल यानी वर्ल्ड कप की सिल्वर जुबली जो है। कल बी.सी.सी.आई. ने सभी वर्ल्ड कप विजेताओं का सम्मान किया और सभी खिलाड़ियों ने वो चाहे रोजर बिन्नी हो या रवि शास्त्री हो या फ़िर लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर हो या मोहिंदर अमरनाथ हो और चाहे उस विजेता टीम के कप्तान कपिल देव हो सभी ने २५ साल पहले हुए उस खेल को और उस लम्हे को अपने - अपने अंदाज मे याद किया। दिल्ली मे ८२ asiad games के दौरान कलर टी.वी.खूब बाजार मे आ गए थे। ८२ मे ही हम लोगों ने भी कलर टी.वी.खरीदा था।उस समय तो asiad का चस्का था पर जब १९८३ मे लन्दन मे वर्ल्ड कप शुरू हुआ तब भारत के लोगों मे जोश तो था पर ये कोई नही जानता था की भारतीय टीम जीत जायेगी। उस जमाने मे तो रेडियो पर ही कमेंट्री सुनते आए थे और टी . वी . पर क्रिकेट देखने का मजा ही कुछ और था । और चूँकि फाइनल मैच का प्रसारण लन्दन के लॉर्ड्स स्टेडियम से दूरदर्शन कर रहा था और हम...

१८ जून गोवा का क्रांति दिवस (revolution day)

Image
१८ जून को हर साल गोवा मे क्रांति दिवस के रूप मे मनाया जाता है। क्यूंकि १८ .६. १९४६ मे डॉक्टर राम मनोहर लो हिया ने गोवा के लोगों को पुर्तगालियों के ख़िलाफ़ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया । १८ जून को गोवा की आजादी की लडाई के इतिहास मे स्वर्ण अक्षरों से लिखा गया है । १८ जून १९४६ को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जी ने गोवा के लोगों को एकजुट होने और पुर्तगाली शासन के ख़िलाफ़ लड़ने का संदेश दिया था । १८ जून को हुई इस क्रांति के जोशीले भाषण ने आजादी की लड़ाई को मजबूत किया और आगे बढाया । इस साल भी गोवा मे revolution day के दिन अलग-अलग जगहों जैसे पंजिम, मडगांव और वास्को मे समारोह का आयोजन किया गया।पंजिम के आजाद मैदान मे गोवा के गवर्नर श्री एस.सी.जमीर गोवा के मुख्यमंत्री और गोवा सरकार के अधिकारियों और जनता ने इस समारोह मे भाग लिया। इस साल ४१ स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गवर्नर ने सबसे पहले आजादी की इस लड़ाई मे शहीद हुए सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।२१ गन से सलामी दी गई। उसके बाद मुख्यमंत्...

तनिश्कर स्पाईस फार्म (tanishkar spice farm and heritage huose)

Image
तनिश्कर स्पाईस फार्म पंजिम से करीब ७० कि.मी.दूर है पर मडगांव से ४० -४५ कि.मी.दूर है।सांगे (sanguem) से आगे जाने पर नेत्रोली (netravalim)नाम की जगह है ये तनिश्कर फार्म वहीं पर है।ये पूरी तरह से ओर्गानिक फार्म है . और इस फार्म को गोवा सरकार से award भी मिल चुका है। यहां पर फार्म हाउस के साथ-साथ गोवा के बिल्कु ल पुराने तरह का घर भी देखने को मिलता है। जो २०० साल पुराना है और मिटटी का बना है।इस घर मे और स्पाईस फार्म को घुमाने के लिए अलग -अलग रेट होता है। जैसे अग र सीजन है तो ३०० से ५०० रूपये एक व्यक्ति के लिए जिसमे एक welcome drink देते है और इसके अलावा लंच और चलते समय उन्ही के फार्म हाउस के मसालों का एक छोटा सा गिफ्ट पैक भी देते है। आम तौर पर लोग पैकेज टूर लेकर जाते है।(जिसमे घर,स्पाईस फार्म,bubble pond, और ट्रैकिंग होता है और इसके लिए ३-४ घंटे से ज्यादा लगते है ) और लंच के लिए पहले से बताना पड़ता है. अगर लंच नही है तो १५० रूपये प्रति व्यक्ति लेते है। हम लोग चूँकि डेढ़ बजे पहुंचे थे इसलि ए लंच हम लोगों ने नही लिया और १५० रूपये वाला टूर लिया जिसमे करीब ४५ मिनट मे उसने सब क...